फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: पिता धर्मेंद्र की वजह से एक्टर बने सनी देओल, 'गदर 2' के एक्टर ने खुद स्वीकार की यह बात

Sat, 05 Aug 2023 09:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 05 Aug 2023 09:12 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Gadar 2 Star Sunny Deol talks about nepotism admits he would not have an acting career without Dharmendra
धर्मेंद्र-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर इंडस्ट्री में व्याप्त नेपोटिज्म पर बात करते नजर आए। सनी देओल का कहना है कि उनका करियर बनाने में पिता धर्मेंद्र का बहुत बड़ा हाथ रहा। हालांकि, एक्टर ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके फिल्मी करियर को संवारने में नेपोटिज्म की भूमिका नहीं रही। इतना ही नहीं, उन्होंने नेपोटिज्म को ही खारिज कर दिया और कहा कि कुछ निराश लोगों ने ऐसा नैरेटिव सेट किया है।

Gadar 2 Star Sunny Deol talks about nepotism admits he would not have an acting career without Dharmendra
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सनी देओल से पूछा गया कि अगर धरम जी एक्टर नहीं होते, तो आज आप कहां होते? इस पर सनी देओल ने कहा, 'मुझे नहीं पता। मेरे पापा जहां काम कर रहे होते, मैं भी शायद वहीं काम कर रहा होता।' सनी देओल ने इस बात को भी स्वीकार किया कि वह अपने पिता धर्मेंद्र की वजह से ही एक्टर बने।

Gadar 2 Star Sunny Deol talks about nepotism admits he would not have an acting career without Dharmendra
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल ने कहा कि उनके पिता क्योंकि इतने बड़े स्टार हैं, इसलिए उन्हें अभिनेता बनने का मंच और अवसर मिला। सनी ने कहा, 'लोगों को यह समझना होगा कि एक परिवार में बच्चे अपने पिता का पेशा अपनाते हैं। उनका अनुसरण करते हैं। नेपोटिज्म और नफरत सिर्फ उन लोगों ने फैलाई है जो हताश हैं। अगर कोई पिता अपने बेटे या बेटी के लिए कुछ करना चाहता है तो इसमें गलत क्या है? अगर कोई पिता अपने परिवार के लिए नहीं करेगा, तो किसने लिए करेगा?'
Mansi Nitin Desai: 'मेरे पिता को लेकर अफवाह न फैलाएं, सच्चाई सामने लाएं', नितिन देसाई की बेटी ने की गुजारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 Star Sunny Deol talks about nepotism admits he would not have an acting career without Dharmendra
सनी देओल

सनी देओल ने आगे कहा, 'सफलता किसी व्यक्ति के ऊपर निर्भर करती है। मेरे पिता मुझे अभिनेता नहीं बना सकते। मैं अपने बेटों को अभिनेता नहीं बना सकता। पापा इतने बड़े आइकन हैं। मैंने अपनी पहचान बनाई और मैं यहां हूं। मैं अपने पिता की तरह नहीं हूं, लेकिन हम काफी हद तक समान हैं। बेशक तमाम मुश्किलें थीं, लेकिन मैंने उन मुश्किलों के बारे में नहीं सोचा'।
Youtuber Arrest: प्यार के नाम पर यूट्यूबर ने किया महिला का बलात्कार, लाखों की रकम भी ऐंठी, गिरफ्तार

विज्ञापन
Gadar 2 Star Sunny Deol talks about nepotism admits he would not have an acting career without Dharmendra
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की बात करें तो यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें एक्टर के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' से होगा।
Kartik Aaryan: शहजादा की असफलता से कार्तिक आर्यन ने सीखा सबक, फिल्मों के चुनाव पर लिया यह बड़ा फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed