फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: 'हथौड़े वाले सीन में सनी देओल की बराबरी नहीं कर सकते साउथ सितारे', टीम ने की अभिनेता की तारीफ

Fri, 28 Jul 2023 11:30 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 28 Jul 2023 11:30 AM IST
विज्ञापन
gadar 2 team said south stars can not match sunny deol hammer scene amisha patel utkarsh sharma film
गदर 2 - फोटो : social media

सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिका में दिखे हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म के निर्देशक ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने फिल्म में सनी देओल के हथौड़े वाले सीन के बारे में भी बात की। 

gadar 2 team said south stars can not match sunny deol hammer scene amisha patel utkarsh sharma film
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने खुलासा किया है कि गदर 2 की टीम का मानना है कि अन्य कलाकार भी फिल्म में हथौड़ा वाला सीन कर सकते थे, और यहां तक कि वह इसमें अच्छे भी लगते। अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान चर्चित हथौड़ा वाले सीन के बारे में बात कर रहे थे। अनिल ने कहा, मैं अपनी टीम के 10-15 लोगों के साथ बैठा था और हथौड़ा वाले सीन पर चर्चा कर रहा था। मैंने उनसे पूछा जो बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े हीरो हैं, वो ये सीन करते तो कैसा लगता।' 


इसे भी पढ़ें- Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के हाथ लगी एक और फिल्म, ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना संग जमाएंगे जोड़ी
 
gadar 2 team said south stars can not match sunny deol hammer scene amisha patel utkarsh sharma film
गदर 2 - फोटो : social media

अनिल शर्मा ने कहा, 'टीम ने एकसाथ कहा साउथ के सितारे ऐसा करते तो भी अच्छा लगता लेकिन जैसे सनी सर लग रहे हैं, वैसा कोई नहीं लगता।' अनिल शर्मा ने गदर 2 को लेकर सनी देओल की पहली प्रतिक्रिया भी बताई। अनिल बोले- सनी ने मुझसे कहा कि गदर इतनी बड़ी हिट है और विरासत भी है। इसपर मैंने जवाब दिया, पूरा देश चाहता है कि गदर 2 बने और हमें लोगों की बात सुननी चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
gadar 2 team said south stars can not match sunny deol hammer scene amisha patel utkarsh sharma film
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अनिल शर्मा ने आगे कहा, जब उन्होंने इसकी कहानी सुनी, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए और इस तरह गदर 2 की यात्रा शुरू हुई।' 'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। तारा सिंह और सकीना की लव-स्टोरी से आगे बढ़ी फिल्म 'गदर 2' की कहानी लोगों को पसंद आ रही है। ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लोगों ने बढ़िया रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
gadar 2 team said south stars can not match sunny deol hammer scene amisha patel utkarsh sharma film
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सनी देओल काफी लंबे समय के बाद एक्शन अवतार में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 22 साल बाद रिलीज हो रही गदर 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 11 अगस्त के दिन यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि पहले इसकी टक्कर ओएमजी 2 से होने वाली थी, लेकिन फिर खबर आई कि इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed