{"_id":"6486c553cfa2c3badf066136","slug":"gadar-2-teaser-out-sunny-deol-ameesha-patel-film-watch-video-here-2023-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gadar 2 Teaser: 'दामाद है वो पाकिस्तान का..उसे नारियल दो..वर्ना इस बार दहेज में...', गदर 2 का दमदार टीजर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gadar 2 Teaser: 'दामाद है वो पाकिस्तान का..उसे नारियल दो..वर्ना इस बार दहेज में...', गदर 2 का दमदार टीजर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:42 PM IST
सार
गदर में सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी ने ऑडियंस के दिल को गहराई से छुआ था। हाल ही में इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों मे रिलीज किया गया है। इसी बीच गदर 2 का टीजर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
1 of 1
गदर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 इस वक्त काफी चर्चा में है। गदर ने जिस तरीके से 22 साल पहले गदर मचाया था, अब उसका दूसरा पार्ट भी धमाल करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। गदर में सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी ने ऑडियंस के दिल को गहराई से छुआ था। हाल ही में इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों मे रिलीज किया गया है। इसी बीच गदर 2 का टीजर रिलीज किया गया है।
टीजर में क्या है
टीजर की बात करें तो इसकी शुरूआत में एक महिला की आवाज आती है कि दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वर्ना इस बार दहेज में पाकिस्तान ले जाएगा। इसके बाद एंग्री यंगमैन के तौर पर एंट्री होती है सनी देओल की। टीजर में सनी देओल इस बार एक बड़ा का कार्ट व्हील लेकर गुस्से में घुमाते हुए अपने दुश्मनों का सफाया करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद स्क्रीन पर लिखकर आता है तारा सिंह इज बैक। बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दोबारा रिलीज हुई गदर
बता दें कि गदर 2 की रिलीज से पहले सिनेमाघरों में गदर: एक प्रेम कथा को रिलीज किया गया है, जो कि बॉलीवुड की पीरियड एक्शन फिल्म है। इसमें सिख परिवार के तारा सिंह और मुसलमान सकीना की अद्भुत प्रेम कहानी दिखाई गई थी। उसी कहानी को 22 साल बाद एक बार फिर थिएटर्स में रिलीज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।