फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajendra Chauhan Birthday: डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद फिल्मों में आए थे गजेंद्र चौहान, युधिष्ठिर का किरदार करके घर-घर हुए मशहूर

Sat, 10 Oct 2020 09:07 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 10 Oct 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Gajendra Chauhan birthday special know unknown facts about him
गजेंद्र चौहान - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेता गजेंद्र चौहान अपना जन्मदिन 10 अक्तूबर को मानते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन मुख्य अभिनेता के तौर पर वह ज्यादा नाम नहीं कमा सके। गजेंद्र चौहान ने कई टीवी सीरियल्स में भी अपने अभिनय का दम दिखाया है। वह आज भी बीआर चोपड़ा के सुपरहिट पौराणिक सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर के किरदार से जाने जाते हैं। 

Gajendra Chauhan birthday special know unknown facts about him
गजेंद्र चौहान - फोटो : file photo

गजेंद्र चौहान का जन्म 10 अक्तूबर 1956 को दिल्ली में हुआ था। उनकी पूरी पढ़ाई दिल्ली से ही हुई है। गजेंद्र चौहान के बहुत कम फैंस को पता होगा की उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की है। उन्होंने एम्स से रेडियोग्राफी में डिप्लोमा किया है। गजेंद्र चौहान ने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। 

Gajendra Chauhan birthday special know unknown facts about him
गजेंद्र चौहान - फोटो : file photo

गजेंद्र चौहान ने फिल्म 'मैं चुप नहीं बैठूंगा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 1985 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आए। फिल्मी दुनिया में गजेंद्र चौहान को असली पहली निर्देशक बीआर चौपड़ा के पौराणिक टीवी सीरियल महाभारत से मिली थी। यह सीरियल 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gajendra Chauhan birthday special know unknown facts about him
गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर) और महाभारत का दृश्य - फोटो : file photo

महाभारत में गजेंद्र चौहान ने युधिष्ठिर का किरदार किया, जिसे खूब पसंद किया गया। यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि गजेंद्र चौहान को युधिष्ठिर के लिए नहीं बल्कि कृष्ण के किरदार के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में वजन बढ़ने की वजह से उन्हें युधिष्ठिर का किरदार करना पड़ा था। गजेंद्र चौहान का विवादों से भी नाता रहा है। 

विज्ञापन
Gajendra Chauhan birthday special know unknown facts about him
गजेंद्र चौहान - फोटो : file photo

साल 2015 में उस समय गजेंद्र चौहान को लेकर विवाद को गया था जब उन्हें फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। गजेंद्र चौहान के एफटीआईआई का अध्यक्ष चुने जाने पर छात्रों ने काफी विरोध किया था। छात्रों के अलावा उनकी नियुक्ती को लेकर बॉलीवुड भी बंटा हुआ नजर आया। कई फिल्मी सितारे गजेंद्र चौहान के समर्थन और कई उनकी नियुक्ती की खिलाफ थे। 

पढ़ें: फिल्मों में पिटने पर पिता के गुस्से का शिकार होते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 'सीरियस मैन' ने बताया मजेदार किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed