फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म इंडस्ट्री नहीं थी रेखा की पहली पसंद, फिर भी तीन साल की उम्र से किया काम

Sat, 10 Oct 2020 09:01 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 10 Oct 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
When Rekha Said Film Industry Was Not My First Choice
रेखा - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म इंडस्ट्री में दशकों से अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री हैं रेखा। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को हुआ था। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है लेकिन उन्हें उनके स्टेज नाम रेखा से ही पहचान मिली। 70 के दशक में रेखा का खुमार लोगों के सिर चढ़कर इस कदर बोला कि आज तक उतर नहीं पाया है। रेखा से जुड़े यूं तो कई दिलचस्प किस्से हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली रेखा कभी फिल्मों में आना ही नहीं चाहती थीं।

When Rekha Said Film Industry Was Not My First Choice
रेखा - फोटो : ट्विटर

इस बारे में रेखा ने ही खुद एक कार्यक्रम के दौरान बताया था। रेखा ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रेखा का निजी जीवन और सार्वजनिक जीवन काफी उथल पुथल रहा है। लेकिन उनके जीवन में चल रहे उथल- पुथल का असर कभी भी उनकी फिल्मों में देखने को नहीं मिला। उनका फिल्मी करियर हमेशा ही सफल और बेहतरीन रहा है। वहीं रेखा का दावा है उन्होंने कभी भी किसी के सामने निर्माता या निर्देशक से काम नहीं मांगा।

When Rekha Said Film Industry Was Not My First Choice
रेखा - फोटो : फाइल फोटो

रेखा एक बार फिल्मकार सुभाष घई के स्कूल 'विह्सलिंग वुड्स' के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान उ्हें वहां मौजूद छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर को लेकर यहां बात की और बताया कि फिल्मों में आना उकी पहली पसंद कभी भी नहीं थी। रेखा ने कहा, 'इंडस्ट्री में आना मेरी पसंद नहीं था। बस ये अनायास हो गया। लेकिन अब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है जो हुआ अच्छा हुआ। मैं अपने करियर से भरपूर संतुष्ट हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Rekha Said Film Industry Was Not My First Choice
रेखा - फोटो : Instagram

आगे रेखा ने ये भी बताया कि उन्होंने कभी कभी भी किसी निर्माता या निर्देशक से काम नहीं मांगा। उन्हें बस अपने आप ही काम मिलता चला गया। रेखा कहती हैं, 'मैं कभी काम मांगने किसी के पास नहीं गई। किसी निर्माता या निर्देशक से मैंने अपने नाम की सिफारिश नहीं की। इंडस्ट्री में आने के बाद मुझे मेरी पसंद के रोल मिलते चले गए और मैं काम करती चली गई। इसे मैं लोगों का आशीर्वाद मानती हूं।'

विज्ञापन
When Rekha Said Film Industry Was Not My First Choice
रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो

रेखा ने 1966 में बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। 70 के दशक में 'मुकद्दर का सिकंदर', 'सुहाग', 'मिस्टर नटवरलाल' और 'खून पसीना' जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। रेखा का जादू बड़े पर्दे पर आज भी बरकरार है।

पढ़ें: सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मीडिया को देखकर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed