{"_id":"5f7d8e6728eb3f2f5b55b2c1","slug":"rekha-and-mukesh-aggarwal-relationship-story-know-about","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूं शुरू हुई थी रेखा और मुकेश अग्रवाल की लव स्टोरी, मंदिर में शादी, तलाक की अर्जी और फिर दुखद अंत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूं शुरू हुई थी रेखा और मुकेश अग्रवाल की लव स्टोरी, मंदिर में शादी, तलाक की अर्जी और फिर दुखद अंत
सदाबहार अभिनेत्री रेखा 10 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी रेखा अपनी खूबसूरती से आज की दौर की अभिनेत्रियों पर भारी पड़ती हैं। कांजीवरम साड़ी और भारी भरकम ज्वैलरी उनकी पहचान है। रेखा जब भी किसी इवेंट में पहुंचती हैं तो सारे कैमरे उन्हीं की तरफ मुड़ जाते हैं। उनका करियर भले ही सफलता की बुलंदियों तक पहुंचा हो लेकिन निजी जिंदगी काफी उथल पुथल भरी रही है। 1990 में रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। रेखा की बायोपिक द अनटोल्ड स्टोरी में उनके और मुकेश अग्रवाल के बारे में विस्तार से बताया गया है।
2 of 6
मुकेश अग्रवाल और रेखा
- फोटो : instagram/rekha_the_actress
रेखा अक्सर अपनी दोस्त और फैशन डिजाइनर बीना रमानी से मिलने दिल्ली जाती रहती थीं। उस दौरान में रेखा अपने दोस्तों से अक्सर बात करती थीं कि वो अपनी जिंदगी में अब सेटल होना चाहती हैं। वो एक ऐसे शख्स की तलाश में थीं जो उनसे प्यार करे और अपना सरनेम उन्हें दे। बीना रमानी ने ही रेखा से मुकेश अग्रवाल की मुलाकात करवाई और रेखा को मुकेश का नंबर दिया। हालांकि रेखा ने अपना नंबर देने से मना कर दिया। उस दौरान लैंडलाइन फोन ही होते थे। रेखा मुकेश को फोन नहीं करना चाहती थीं लेकिन बीना रमानी ने इसके लिए रेखा को मनाया और कहा कि उन्हें एक कदम आगे बढ़ना चाहिए।
3 of 6
मुकेश अग्रवाल और रेखा
- फोटो : instagram/rekha_the_actress
पहली बार जब रेखा और मुकेश की बात हुई तो दोनों की सामान्य बातचीत ही रही। मुकेश को यकीन नहीं था कि एक सुपरस्टार उन्हें बुला सकती हैं। दोनों के बीच लगातार बात होती रही। कई फोन कॉल्स के बाद दोनों ने पहली बार मुंबई में मुलाकात की। मुकेश अग्रवाल की सादगी और ईमानदारी से रेखा बहुत प्रभावित हुईं। जबकि मुकेश पहले ही रेखा से प्यार करने लगे थे। जब भी वो मिलते, मुकेश तारीफों के पुल बांध देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रेखा
- फोटो : instagram/rekha_the_actress
मुकेश अग्रवाल और रेखा को मिलते हुए एक महीने हो चुके थे। एक दिन मुंबई में मुकेश ने रेखा को प्रपोज किया जिसे अभिनेत्री ने स्वीकार कर लिया। दोनों ने अचानक ही शादी का प्लान बना लिया। मार्च 1990 में जुहू स्थित एक मंदिर में उन्होंने शादी कर ली। एक महीने बाद उन्होंने तिरूपति मंदिर में शादी का कार्यक्रम रखा जहां रेखा की मां पुष्पावली और पिता जेमिनी गणेशन मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 6
रेखा
- फोटो : instagram/rekha_the_actress
सिनेमा जगत के सितारों और दोस्तों से मुलाकात के बाद मुकेश अग्रवाल और रेखा हनीमून के लिए लंदन रवाना हो गए। तभी एक हफ्ते बाद रेखा को मुकेश का एक अलग व्यक्तित्व देखने को मिला। मुकेश दिल्ली में रहते थे जबकि रेखा मुंबई में थीं। रेखा अक्सर दिल्ली जाती रहती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।