फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेखा का जन्मदिन और मानहानि केस में ऋचा चड्ढा को मिली जीत, पांच खबरें

Sat, 10 Oct 2020 07:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 10 Oct 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
Rekha Birthday Special and Richa Chadha Reveals She Had Won The Defamation Case entertainment news
रेखा और ऋचा चड्ढा - फोटो : फाइल, इंस्टाग्राम

रेखा उस सफर की मुसाफिर रही हैं जिसमें मंजिलें तो तमाम आईं लेकिन घर नहीं आया। पैदाइश तमिलनाडु की और नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चलता है। उनकी बातों को सुनकर लगता है कि वह कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। लेकिन, जब बन गईं तो ऐसी बनीं कि उनके सामने और कोई टिक ही नहीं पाया। यहां एक बात और सिद्ध होती है कि अगर किसी काम को कोई मजबूरी में भी मन लगाकर करें तो उसमें भी महारत हासिल किया जा सकती है। आज रेखा का 66वां जन्मदिन है। 



Happy Birthday Rekha: रेखा को लोग इसलिए कहते थे लेडी अमिताभ बच्चन, इन 10 किरदारों में छुपी कहानी

 

Rekha Birthday Special and Richa Chadha Reveals She Had Won The Defamation Case entertainment news
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : फाइल

सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग कनेक्शन में कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम पिछले कुछ दिनों में सामने आए। इनमें से एक नाम अभिनेत्री सारा अली खान का भी था। एनसीबी ने सारा को पूछताछ के लिए बुलाया था। ये पहली बार था जब सारा की कभी इस तरह के मामले में पेशी हुई। जाहिर सी बात है कि ड्रग कनेक्शन में नाम आने के बाद पूछताछ होना सारा और उनके परिवार के लिए काफी परेशान कर देने वाला रहा होगा। इस बात को अब कई दिन बीत चुके हैं और इस बीच अभिनेत्री के भाई इब्राहिम अली खान ने एक पोस्ट साझा किया है।

ड्रग कनेक्शन में सारा अली खान से पूछताछ के बाद इब्राहिम का पहला पोस्ट, लिखा- 'बुरे वक्त से गुजर रहे हैं तो...'

 

Rekha Birthday Special and Richa Chadha Reveals She Had Won The Defamation Case entertainment news
लक्ष्मी बम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्में पोस्टर जलाने, पुतले फूंकने और सिनेमाघरों पर दंगे करने से प्रभावित होती थीं लेकिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में सोशल मीडिया पर दी जाने वाली धमकियों से ही परेशान हैं। इस परेशानी का जीता जागता सबूत है अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' का रिलीज हुआ ट्रेलर। 

अक्षय को हुई अपनी फिल्म 'लक्ष्मी बम' के ट्रेलर की चिंता, डर से पसंद और नापसंद की गिनती छिपाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha Birthday Special and Richa Chadha Reveals She Had Won The Defamation Case entertainment news
गुरु दत्त - फोटो : फाइल

निर्देशक, कोरियोग्राफर और अभिनेता गुरु दत्त को भारत का ऑर्सन वेल्स कहा जाता है। उनका असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। गुरु दत्त ने साल 1944 में फिल्म चांद में एक छोटी से भूमिका निभाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 10 अक्टूबर 1964 को गुरु दत्त मुंबई में अपने बिस्तर में रहस्यमय स्थिति में मृत पाये गए थे। कहा जाता है, शराब की लत से लंबे समय तक जूझने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। लेकिन उनकी मौत कैसे हुई इस बात का खुलासा कभी नहीं हो पाया।

बिस्तर पर रहस्यमय स्थिति में मिला था गुरु दत्त का शव, अधूरी रह गई बेटी से मिलने की इच्छा

 

विज्ञापन
Rekha Birthday Special and Richa Chadha Reveals She Had Won The Defamation Case entertainment news
ऋचा चड्ढा, पायल घोष - फोटो : instagram: therichachadha/ iampayalghosh

ऋचा चड्ढा और पायल घोष इन दिनों आमने-सामने हैं। पायल घोष ने बीते दिनों फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का जिक्र किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने पायल घोष के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया। हालांकि ऐसी खबर आई की बॉम्बे हाई कोर्ट में पायल घोष ने ऋचा चड्ढा ने बिना शर्त माफी मांग ली है, लेकिन कोर्ट से बाहर आने के पायल घोष ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया।

मानहानि केस में ऋचा चड्ढा को मिली जीत, पायल घोष बोलीं- 'फैसला अभी विचाराधीन तो जीतने का दावा...'


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed