फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakul Preet Singh Birthday: नेशनल लेवल गोल्फ प्लेयर भी रह चुकी हैं रकुल प्रीत सिंह, तमिल- तेलुगु फिल्मों के बाद बॉलीवुड में किया धमाका

Sat, 10 Oct 2020 07:46 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 10 Oct 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh Birthday Know About Her Acting Career and College Life
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 अक्तूबर 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। इस साल रकुल अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इन दिनों रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड के ड्रग्स केस में नाम आने की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जिसमें रकुल प्रीत सिंह का नाम भी शामिल है। इसके इतर रकुल अपनी फिल्मों की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं अभिनेत्री ने तमिल तेलुगु फिल्मों से बॉलीवुड का रुख किस तरह अख्तियार किया...

Rakul Preet Singh Birthday Know About Her Acting Career and College Life
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram

रकुल प्रीत सिंह ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। रकुल प्रीत मूल रूप से दिल्ली के एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की। रकुल का हमेशा से ही एक्टिंग की तरफ रुझान था। वो कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग किया करती थीं।

Rakul Preet Singh Birthday Know About Her Acting Career and College Life
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram

रकुल कॉलेज के दिनों से ही काफी एक्टिव रही हैं। एक्टिंग मॉडलिंग के अलावा उनकी रुचि खेल में भी रही है। रकुल कॉलेज के समय में नेशनल लेवल की गोल्फ प्लेयर भी रह चुकी हैं। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2009 में रकुल ने कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें वह पांचवें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh Birthday Know About Her Acting Career and College Life
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram

फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद रकुल प्रीत के हिंदी सिनेमा के दरवाजे खुल गए। उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों के बाद दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ हिमांश कोहली नजर आए थे।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Birthday Know About Her Acting Career and College Life
दे दे प्यार दे - फोटो : फाइल फोटो

रकुल प्रीत ने अपने 10 साल के करियर में करीब 28 फिल्मों में काम किया है। जिनमें से करीब छह बॉलीवुड फिल्में हैं। आखिरी बार रकुल प्रीत 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मरजावां' में नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म में वो साइड रोल में थी। इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे' में काम किया था। मिलाप जावेरी की ये फिल्म बॉक्स ऑफस पर हिट साबित हुई थी।

पढ़ें: गिटारिस्ट एडी वैन हेलन का निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed