{"_id":"5f7f5f42577ff03146730e15","slug":"rekha-birthday-know-about-actress-untold-love-story-with-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी फिल्म जगत पर राज करती थी रेखा- अमिताभ बच्चन की जोड़ी, अब नहीं करते एक- दूसरे का सामना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी फिल्म जगत पर राज करती थी रेखा- अमिताभ बच्चन की जोड़ी, अब नहीं करते एक- दूसरे का सामना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 10 Oct 2020 07:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेखा अमिताभ बच्चन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा का जन्म 10 अक्तूबर 1954 को हुआ था। इस साल रेखा अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में एक समय था जब रेखा और अमिताभ की जोड़ी फिल्म जगत पर राज किया करती थी। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन हिट थी। इनके फैंस भी इनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया करते थे। लेकिन इन दोनों की जोड़ी काफी विवादित भी रही है। निजी जिंदगी में अमिताभ का रेखा संग नाम इतना चर्चा में रहा कि अब दोनों एक-दूसरे से नजरें मिलाते भी नजर नहीं आते हैं। आखिर रेखा और अमिताभ एक-दूसरे का सामना क्यों नहीं कर पाते हैं?
2 of 5
रेखा अमिताभ बच्चन
- फोटो : फाइल फोटो
आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है जो एक ही जगह पर होते हुए भी वो एक-दूसरे को देख मुस्कुराते तक नहीं हैं। 80 के दशक की सबसे चर्चित जोड़ी अमिताभ-रेखा आज उम्र के उस पायदान पर खड़े हैं जहां सारे गिले-शिकवे भुला दिये जाते हैं। कभी रेखा और बिग बी एक-दूसरे के बिना रह नहीं पाते थे लेकिन आज देखिए क्या से क्या हो गया है।
3 of 5
रेखा अमिताभ बच्चन
- फोटो : फाइल फोटो
ना ही रेखा और न ही अमिताभ, दोनों एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं कहते हैं। ऐसा कुछ तो है जो इन दोनों को पास आने से रोकता है। सूत्रों के अनुसार, रेखा अमिताभ के ब्लॉग पढ़ती हैं लेकिन उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देतीं। रेखा, अमिताभ की फिल्में देखकर उनकी तारीफ करती हैं लेकिन सिर्फ ये कहती हैं कि वो एक बहुत अच्छे कलाकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेखा और अमिताभ बच्चन
- फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड के इस हसीन जोड़े के प्यार पर उम्र कभी हावी नहीं हुई। इसके कारण लोग आज भी उनके रहस्यमय अधूरे प्यार के बारे में जानना चाहते हैं। दोनों का जिक्र जब भी होता है लोगों की धड़कनें बढ़ जाती है। लेकिन अमिताभ और रेखा के प्यार का पूरा सच कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
5 of 5
रेखा अमिताभ
- फोटो : फाइल फोटो
सभी जानते हैं कि दोनों को साथ देखने के लिए लोग कितने बेकरार रहते हैं। आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ ने एक साथ कई हिट फिल्में दी है जिनमें 'गंगा की सौगंध', 'खून-पसीना', 'नटवरलाल', 'सुहाग', 'मुकद्दर का सिंकदर' और 'सिलसिला' शामिल हैं। यश चोपड़ा निर्देशित 'सिलसिला' दोनों की आखिरी फिल्म थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।