{"_id":"63ad80cc4602957b2822c208","slug":"game-of-thrones-actress-nathalie-emmanuel-told-jr-ntr-alia-bhatt-ram-charan-film-rrr-sick-as-great-by-the-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यह कैसी तारीफ?: गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस नथाली को पसंद आई आरआरआर, बोलीं-सिक एज ग्रेट बाइ द वे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यह कैसी तारीफ?: गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस नथाली को पसंद आई आरआरआर, बोलीं-सिक एज ग्रेट बाइ द वे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:03 PM IST
सार
नथाली ने अपने रिव्यू में आरआरआर सिक मूवी बताया। बाद में उन्होंने अपने ट्वीट को पूरी तरह स्पष्ट किया और बताया कि वह क्या कहना चाहती हैं। उन्होंने लिखा, सिक एज इन ग्रेट बाइ द वे।
विज्ञापन
1 of 4
nathalie emmanuel on RRR
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म गेम ऑफ थ्रोन्स की अभिनेत्री नथाली इमैनुएल ने साउथ मूवी आरआरआर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। अभिनेत्री ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने आरआरआर को सिक फिल्म लिखा। इसके बाद उन्होंने लोगों को समझाया कि वह यह बात प्रशंसा के तौर पर कह रही थीं। इसके अलावा नथाली ने आलिया भट्ट के किरदार, कलाकारों और टीम की कड़ी मेहनत को लेकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह आरआरआर को 2023 के अकादमी पुरस्कार के लिए देख रही हैं।
2 of 4
RRR
- फोटो : social media
नथाली इमैनुएल ने आरआरआर को बताया सिक फिल्म
दरअसल, नथाली ने अपने रिव्यू में कहा कि आरआरआर सिक मूवी है। बाद में उन्होंने अपने उस ट्वीट को पूरी तरह स्पष्ट किया और बताया कि वह क्या कहना चाहती हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे बस अपने कंधों पर आने दो, मेरा पैर बन जाओ और अपनी बांहों का इस्तेमाल करो, ताकि हम कई सशस्त्र सैनिकों को मार सकें। इसके अलावा उन्होंने नाटो नाटो गाने पर भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वह गाना और डांस आग लगाने वाला था। उन्होंने लिखा- 'सिक एज इन ग्रेट बाई द वे।'
रत्ना पाठक ने कही थी यह बात
नथाली इमैनुएल से पहले रत्ना पाठक शाह ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि आरआरआर जैसी फिल्में आज के समय में बहुत लोकप्रिय है। यह भारत की लोकतंत्र की जननी का हिस्सा है। फिल्म को देखकर पिछड़ापन महसूस होता है, जब हम आगे की तरफ देखते हैं। आरआरआर जैसी फिल्में तब तक देखनी पड़ेंगी, जब तक फिल्म निर्माता अपने काम को गंभीरता से नहीं देखेंगे। इसके बाद भी हमें आलोचना पसंद नहीं है। हमारे अहंकार को चोट पहुंचती है। इस प्रकार का माहौल बड़े लोगों द्वारा बनाया गया है। हमारा दुर्भाग्य यह है कि हमने इसे ऐसे ही स्वीकार कर लिया है।
2023 ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म
बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने जबर्दस्त सफलता हासिल की। फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा आलिया भट्ट ने सीता का किरदार निभाया था, जबकि अजय देवगन भी अहम भूमिका में दिखे। इस फिल्म को साल 2023 ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिल्म का गाना नाटो-नाटो भी 2023 ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।