फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandhi Jayanti : महात्मा गांधी पर बनीं ये पांच फिल्में, आपके अंदर की देशभक्ति जगा देंगी

Fri, 01 Oct 2021 07:30 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 01 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti : Bollywood top 5 films made on Mahatma Gandhi
गांधी पर बनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें लोग महात्मा गांधी के नाम से जानते हैं, 2 अक्तूबर 1869 को उनका जन्म पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। इस साल हम गांधी जी की 152वीं जयंती मना रहे हैं। बापू को आज के दिन पूरा देश याद करता है। ऐसा हो भी क्यों न, इस देश की आजादी में सबसे अहम योगदान गांधी जी का ही रहा है। उन्होंने पूरे देश में धूम धूमकर आजादी की जज्बा लोगों के दिलों में जगाया था। बॉलीवुड भी गांधी जी की याद में कई फिल्में बना चुका है। इन फिल्मों में गांधी से जुड़ी ऐसी तमाम बारीकियों को दिखाया गया हैं, जिन्हें अब तक आप नहीं जानते होंने। गांधी जयंती के मौके पर गांधी जी से जुड़ी उन पांच फिल्में के बारे में जानिए जिसे देखकर आपके अंदर की देशभक्ति जाग जाएगी और इतना ही नहीं आप महसूस कर पाएंगे कि कितने ही बलिदानों के बाद आप आज स्वतंत्र हैं।

Gandhi Jayanti : Bollywood top 5 films made on Mahatma Gandhi
फिल्म गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

गांधी (1982) 
गांधी जी पर बनी इस फिल्म में मूख्य भूमिका में ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले थे। साल 1982 में फिल्म को रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। ये फिल्म गांधी जी के जीवन पर बनी यह सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है।

Gandhi Jayanti : Bollywood top 5 films made on Mahatma Gandhi
द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी(1996) - फोटो : सोशल मीडिया

द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी(1996) 
श्याम बेनेगल की इस फिल्म में अभिनेता रजत कपूर ने गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन के 21 वर्षों को दिखाया गया है, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Jayanti : Bollywood top 5 films made on Mahatma Gandhi
हे राम (2000) - फोटो : सोशल मीडिया

हे राम (2000)
यह फिल्म गांधी की हत्या के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अतुल कुलकर्णी,  गिरीश कर्नाड और ओमपुरी मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
Gandhi Jayanti : Bollywood top 5 films made on Mahatma Gandhi
गांधी माई फादर (2007)  - फोटो : सोशल मीडिया

गांधी माई फादर (2007) 
यह फिल्म महात्मा गांधी और उनके बेटे हीरालाल गांधी के साथ उनके रिश्तों पर आधारित है।फिल्म में गांधी की भूमिका दर्शन जरीवाला और हीरालाल गांधी के रूप में अक्षय खन्ना नजर आए थे। फिल्म बेहद शानदार थी, फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed