{"_id":"6047053aec99de5c8e65117c","slug":"gandi-baat-actress-gehna-vashisht-fell-ill-in-jail-arrested-for-shooting-porn-videos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल में बीमार पड़ीं 'गंदी बात' एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, पॉर्न वीडियो शूट करने के आरोप में हुईं हैं गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल में बीमार पड़ीं 'गंदी बात' एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, पॉर्न वीडियो शूट करने के आरोप में हुईं हैं गिरफ्तार
एडल्ट वीडियो मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री गहना वशिष्ठ भायखला जेल में बीमार पड़ गई हैं। उनका इलाज के लिए जेल के अस्पताल में किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि टीवी अभिनेत्री गहना वशष्ठ काफी सीरियस बीमार हैं। बताया गया है कि जब गहना वशिष्ठ के पब्लिसिस्ट और लीगल अफेयर्स के हेड फ्लिन रेमेडियोज से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें 2-3 साथी महिला कैदियों से मेसेज मिले हैं जो कि शुक्रवार और शनिवार को जेल से बाहर आई हैं।
2 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : Instagram
बीते महीनें अभिनेत्री गहना वशिष्ठ कोरोना पॉजिटिव पाई थी। जिसके बाद उनसे पूछताछ करने वाले क्राइम ब्रांच के छह अधिकारियों को भी क्वारंटीन किया गया। गंदी बात फेस एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। गहना पर आरोप हैं कि वे पोर्न वीडियो शूट कर वेबसाइट पर अपलोड करती थीं।
3 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram/gehana_vasisth
गहना की टीम ने बयान में कहा कि ‘उन्हें (गहना) एक साल में चार बार दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्थमा की बीमारी है और उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक है। मुंबई पुलिस को मानवीय आधार पर उनके साथ पेश आना चाहिए। वह अपराधी नहीं है। उन्होंने कोई पोर्नोग्राफी का काम नहीं किया है। राज्य को किसी कलाकार या निर्देशक के रचनात्मक और कलात्मक अभिव्यक्ति पर हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram- @gehana_vasisth
नवंबर 2019 में वह एक हफ्ते तक वेंटिलेटर पर थीं और मौत को मात देकर बाल-बाल बची हैं। उनका शुगर लेवल 500 से ऊपर है। जब उनकी गिरफ्तारी हुई उनका शुगर लेवल 600 था। उनके निजी डॉक्टर ने बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है।‘
विज्ञापन
5 of 5
गहना वशिष्ठ
बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी की बेव सीरीज 'गंदी बात' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के धारावाहिक 'बहनें' में काम किया था। गहना वशिष्ठ अब तक करीब 70-80 विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। साथ ही 30 साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर क्रिकेट वर्ल्डकप 2015 में योगराज सिंह और अतुल वासन के एक शो को भी होस्ट किया था। उनके इस शो को फैंस का भरपूर प्यार भी मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।