Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Gandii Baat actress Gehana Vashishth accused of allegedly making adult videos to remain in police custody for two more days
{"_id":"602181708ebc3e4c684bd01e","slug":"gandii-baat-actress-gehana-vashishth-accused-of-making-adult-videos-to-be-in-police-custody-for-two-more-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 फरवरी तक जेल में ही रहेंगी गहना वशिष्ट, पोर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने का है आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 फरवरी तक जेल में ही रहेंगी गहना वशिष्ट, पोर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने का है आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gehana vasishth
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेब सिरीज 'गंदी बात' की एक्ट्रेस गहना वशिष्ट की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अरेस्ट किए जाने के बाद अब खबर आ रही है कि गहना को 10 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में ही रहना होगा। इसी बीच उनके प्रवक्ता (पब्लिसिस्ट) ने पोर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने को लेकर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
2 of 5
गहना वशिष्ठ (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
वशिष्ट के प्रवक्ता ने कहा कि गहना के वीडियोज को उनकी कंपनी जीवी स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया था। इन वीडियोज को 'पोर्न' श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। पुलिस को गहना के वीडियो की श्रेणी समझने में भूल हुई है।
3 of 5
गहना वशिष्ठ
उन्होंने कहा कि गहना पूरी तरह निर्दोष हैं। वो किसी पोर्न फिल्म रैकेट में संलिप्त नहीं हैं। जीवी स्टूडियो की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर होने के नाते उन्होंने वैसी ही फिल्में बनाई हैं जो कानूनी रूप से गलत नहीं हैं। अगर बहुत गहराई में जाएं तो इन वीडियोज को 'इरोटिका' की श्रेणी में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गहना वशिष्ठ
प्रवक्ता ने कहा कि पोर्न के आरोप लगाकर उन्हें प्रतिद्वंदियों द्वारा फंसाया जा रहा है। ऐसा करके गहना की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस गहना वशिष्ट मिस इंडिया बिकिनी की विजेता रह चुकी हैं। उन्होंने गंदी बात शो के साथ साथ कई हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
गहना वशिष्ठ
उनपर आरोप लगाया गया है कि गहना ने 87 पोर्न वीडियो शूट करके उन्हें अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि गहना के कुछ वीडियोज अन्य साइटों पर भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि गहना के अलावा और भी मॉडलों ने इस तरह के वीडियो अपलोड किए हैं जिन्हें 2000 रुपये के सब्सक्रिप्शन पर देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।