कल पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी बीच भगवान गणेश की कई तरह की मूर्तियां बनाई जा रही हैं। हाल ही में बप्पा की एक मूर्ति की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह राम चरण की फिल्म आरआरआर के लुक में नजर आ रहे हैं। बप्पा की इस मूर्ति को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 2022 में ये भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म को रिलीज हुए छह महीनों का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी भी लोगों के दिल और दिमाग से इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है। शायद यही वजह है कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा की मूर्तियों को 'आरआरआर' के तरीके से बनाया जा रहा है।
Ganesh Chaturthi 2022: RRR के अवतार में पधार रहे हैं गणपति! जानिए क्या है इन मूर्तियों के पीछे की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरआरआर दो स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारमण की काल्पनिक कहानी पर आधारित बनी है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म में एक जगह राम चरण का किरदार रामायण के भगवान राम से प्रेरित है, जो भीम को ब्रिटिश सेना से लड़ने में मदद करता है। अभिनेता के इसी लुक पर भगवान गणेस की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं।
Our Demi God @AlwaysRamCharan With Ganesha Idols !!#ManOfMassesRamCharan#RamCharan𓃵 pic.twitter.com/hZttCWnUBE
— Ram Charan DHF (@ManiCharanDHFC) August 29, 2022
सोशल मीडिया पर बहुत से फैंस ने इन मूर्तियों की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें गणपति बप्पा राम चरण के अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस उनको जनता का देवता बता रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्म के किरदार से प्रेरित होकर बप्पा की मूर्ति बनाई गई हो, इससे पहले बाहुबली के किरदार से प्रेरित होकर भी भगवान गणेश की मूर्तियां बनाई गई थीं।
Ramaraju Craze 🔥🔥@AlwaysRamCharan pic.twitter.com/yFL1QSaHhO
सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर एक फैन ने राम चरण को टैग करते हुए लिखा, 'राम चरण का पागलपन भरा क्रेज...जनता के लिए डेमी गॉड आरसी के लिए सही शब्द है'। फिल्म आरआरआर की बात करें तो ये 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की है, जिससे यह अब तक की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
Our Demi God @AlwaysRamCharan With Ganesha Idols !!#ManOfMassesRamCharan#RamCharan𓃵 pic.twitter.com/ANxjJs3E9S