फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी ने किया ईको फ्रेंडली भगवान गणेश का विसर्जन, शाहरुख ने कहा, 'गणपति बप्पा मोरया'

Sun, 23 Aug 2020 11:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 23 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2020 Shahrukh Khan Shilpa Shetty Shraddha Kapoor Eco Friendly Ganpati Visarjan At Home
शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। शनिवार को बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने घर पर भगवान गणेश की स्थापना की। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं। सितारों ने भगवान गणेश को इस बार सादगी से अपने घर पर विराजमान किया। वहीं कुछ सितारों ने आज गणेश की का विसर्जन भी किया। कोरोना के दौर में सितारों में ईको फ्रेंडली गणेश जी को घर पर विराजमान किया और घर पर ही इनका विसर्जन भी किया।

Ganesh Visarjan 2020 Shahrukh Khan Shilpa Shetty Shraddha Kapoor Eco Friendly Ganpati Visarjan At Home
शिल्पा शेट्टी गणेश विसर्जन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शिल्पा हर वर्ष अपने घर पर बड़ी ही धूमधाम से गणेश जी को लाती हैं। उतनी ही धूमधाम से वो गणेश जी का विसर्जन भी करती हैं। शिल्पा अपने घर में डेढ़ दिन के गणेश जी बैठाती हैं जिसके चलते रविवार को उन्हें अपने गणेश जी का विसर्जन किया। इस दौरान शिल्पा का पूरा परिवार उनके साथ था। शिल्पा ने धूमधाम से अपने घर में ही पानी से भरे टब में गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया।

View this post on Instagram

🌺🙏🏻‘गणपति बाप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ’🙏🏻🌺 Saying goodbye is always the hardest, especially when Gannu Raja is on His way home🙏🏻 Although it’s a rather quiet & subdued farewell this year... we’re sending Him only with a promise that He’ll be back next year with better times ❤️🙏🏻❤️ . . . . . #GanpatiVisarjan #GanpatiBappaMorya #blessed #gratitude #love #spiritual #ecofriendly #family

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

Ganesh Visarjan 2020 Shahrukh Khan Shilpa Shetty Shraddha Kapoor Eco Friendly Ganpati Visarjan At Home
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा की तरह ही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी रविवार को गणेश विसर्जन किया। श्रद्धा कपूर के घर में ही अपने ईको फ्रेंडली गणेश की मूर्ति का बाल्टी में विसर्जन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति के लिए हमारे प्रिय विघ्नहर्ता से प्रार्थना करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2020 Shahrukh Khan Shilpa Shetty Shraddha Kapoor Eco Friendly Ganpati Visarjan At Home
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने भी अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान किया था। वहीं रविवार को उन्होंने भी इस गणेश विसर्जन में भाग लिया। जिसकी सेल्फी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। शाहरुख ने इस सेल्फी को साझा करते हुए लिखा, 'प्रार्थनाएं और विसर्जन हो गया है। इस गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश आपका और आपके परिवार का भला करें। गणपति बप्पा मोरया'

View this post on Instagram

Prayers and visarjan done... This #GaneshChaturthi, may Lord Ganesha bestow upon you and your loved ones, blessings and happiness... Ganpati Bappa Morya!

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2020 Shahrukh Khan Shilpa Shetty Shraddha Kapoor Eco Friendly Ganpati Visarjan At Home
सेलेब्स की गणेश चतुर्थी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि वैसे तो गणेश चतुर्थी 10 दिनों का पर्व है। लेकिन भगवान गणेश की प्रतिमा को कई सितारे डेढ़ दिन, ढ़ाई दिन या तीन दिन के लिए बैठाते हैं। बॉलीवुड में इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि देशभर में इस पर्व की बड़ी धूम रहती है। इस त्योहार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मनाया जाता है।

पढ़ें: 'मानसिक स्वास्थ्य' को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने कसा कंगना रनौत पर तंज, अभिनेत्री ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed