फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला वीडियो फिर वायरल, कहा था- जोधपुर में मार देंगे

Thu, 05 Apr 2018 02:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
gangster given the threat of death to salman said to be killed in jodhpur video viral
`SALMAN KHAN

काला हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही अन्य सभी सह आरोपियों को जोधपुर की स्थानीय अदालत ने बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई के लिए सलमान खान जोधपुर कोर्ट पहुंचे हैं। इसी कोर्ट के बाहर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस ने सलमान खान को धमकी देकर सनसनी मचा दी थी। सोशल मीडिया पर सलमान खान को धमकी देने का वीडियो अब फिर शेयर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गैंगस्टर की धमकी के मद्देनजर सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी।

gangster given the threat of death to salman said to be killed in jodhpur video viral
लॉरेंस

वीडियो में लॉरेंस ने कहा था, 'वैसे तो मैं छात्र नेता हूं। पुलिस का तो काम है आरोप लगाना लेकिन अब हम जो करेंगे कुछ खुलकर करेंगे। सलमान खान को जब हम जोधपुर में मारेंगे, तब इन्हें पता चलेगा।' आपको बता दें कि लॉरेंस पर हत्या, अवैध वसूली, रंगदारी और फायरिंग के कई मामले कई राज्यों में चल रहे हैं।

gangster given the threat of death to salman said to be killed in jodhpur video viral
लॉरेंस

कुछ समय पहले ही लॉरेंस को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जोधपुर कोर्ट में पेश किया गया था। उसने व्यापारी वासुदेव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साल 1998 में सलमान ने जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था। उसी के चलते बिश्नोई समाज की उन पर नाराजगी चल रही है। देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
gangster given the threat of death to salman said to be killed in jodhpur video viral
salman khan

जोधपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने वर्ष 1998 में हुई इस घटना के संबंध में बीते 28 मार्च को मामले की सुनवाई पूरी हो जाने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने फैसला सुनाने की तारीख पांच अप्रैल मुकर्रर करते हुए सभी आरोपियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। इसे देखते हुए मुख्य आरोपी सलमान खान के साथ सह आरोपी अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्र और नीलम बुधवार को ही जोधपुर पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
gangster given the threat of death to salman said to be killed in jodhpur video viral
salman khan

आपको बता दें कि 01 और 02 अक्टूबर 1998 को फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान पर जोधपुर के नजदीक कांकाणी गांव सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed