सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi Day 2 Collection: आलिया की आभा ने बढ़ाई ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की चमक, रविवार के कलेक्शन पर सबकी निगाहें

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 10:15 AM IST
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Box Office Collection Day 2 Alia Bhatt Movie Business Increased On Second Day Know The Earnings Till Now
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को शनिवार के दिन फिल्म की लीड हीरोइन और इसके दूसरे कलाकारों की मेहनत का इनाम मिलता दिखा। फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ। रविवार के दिन भी फिल्म का कलेक्शन बेहतर रहने की उम्मीद है लेकिन इसका असल इम्तिहान सोमवार से शुरू होगा। फिल्म के पहले वीकएंड में 50 करोड़ का और पहले सप्ताहांत में 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू पाना मुश्किल होता दिख रहा है। संजय लीला भंसाली की पिछली तीन फिल्मों के मुकाबले भी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का कारोबार काफी कमजोर है।

Trending Videos
Gangubai Kathiawadi Box Office Collection Day 2 Alia Bhatt Movie Business Increased On Second Day Know The Earnings Till Now
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिल्ली में सौ फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खुलने के निर्देश जारी होने का फायदा फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को रविवार से मिलना शुरू हो सकता है। फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती रुझानों के हिसाब से करीब 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की। ये शुक्रवार को हुई फिल्म की कमाई से करीब 20 फीसदी ज्यादा है। फिल्म में आलिया भट्ट और उनके साथी कलाकारों के अभिनय को समीक्षकों ने खास तौर पर सराहा है लेकिन फिल्म का संगीत लोकप्रिय न हो पाने का खामियाजा भी फिल्म को उठाना पड़ रहा है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का असल इम्तिहान रविवार से ही शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Box Office Collection Day 2 Alia Bhatt Movie Business Increased On Second Day Know The Earnings Till Now
गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन रहीम लाला के किरदार में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के सामने सबसे बड़ी चुनौती दीपिका पादुकोण के साथ बनी अपनी पिछली तीन फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड दोहराने की है। ऐसा न हो पाने पर माना यही जाएगा कि इन तीनों फिल्मों की कामयाबी में दीपिका की दमक ने असली काम किया। आंकड़ों के पैमाने पर ये तीनों फिल्में भंसाली की सुपरहिट फिल्मों में शुमार होती है। और इन तीन फिल्मों से पहले की भंसाली की तीनों फिल्मों जिनमें दीपिका पादुकोण हीरोइन नहीं थी, ने बॉक्स ऑफिस पर खास करिश्मा नहीं दिखाया था।

Gangubai Kathiawadi Box Office Collection Day 2 Alia Bhatt Movie Business Increased On Second Day Know The Earnings Till Now
फिल्म पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

25 जून 2018 को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ ने 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने पहले सप्ताहांत में ही 114 करोड़ रुपये कमाकर दीपिका का डंका बॉक्स ऑफिस पर बजाया। फिल्म की कमाई रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर 166.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। संजय लीला भंसाली के करियर की ये इकलौती फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार करते हुए कुल 302.15 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Box Office Collection Day 2 Alia Bhatt Movie Business Increased On Second Day Know The Earnings Till Now
बाजीराव मस्तानी, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इससे पहले 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की ओपनिंग 12.80 करोड़ रुपये रही थी। दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने पहले वीकएंड तक 46.77 करोड़ रुपये की कमाई की लेकिन पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने से ये फिल्म चूक गई। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ने पहले हफ्ते में 86.15 करोड़ रुपये कमाए और हालांकि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस का कुल कलेक्शन 184.20 करोड़ रुपये तक पहुंचा और फिल्म हिट मानी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed