फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi: ऑस्कर की रेस में शामिल हुई आलिया भट्ट की गंगूबाई! आरआरआर- द कश्मीर फाइल्स से होगी टक्कर

Sat, 27 Aug 2022 06:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 27 Aug 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Oscar may be official entry from India as per Reports RRR The Kashmir Files
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली की फिल्में केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमाल करती हैं। अब तक उनकी कई फिल्मों को विदेशी ऑडियंस पसंद कर चुकी है। पिछले 2 दशकों की बात करें तो  प्रतिष्ठित ऑस्कर समारोह में सबसे करीब साल 2002 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'देवदास' पहुंची थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित नजर आए थे। इस बीच नवीनतम चर्चा यह है कि आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि हो सकती है।

Gangubai Kathiawadi Oscar may be official entry from India as per Reports RRR The Kashmir Files
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की शुरुआत में गंगूबाई काठियावाड़ी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रीमियर हो चुके हैं। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में यह फिल्म दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन भी पा चुकी है। केवल तारीफ ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने विदेशी मार्केट में बिजनेस भी अच्छा किया है। यह अंतर्राष्ट्रीय बेल्ट में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसने विदेशों में 7.50 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है। 

Gangubai Kathiawadi Oscar may be official entry from India as per Reports RRR The Kashmir Files
द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

गंगूबाई के अलावा एसएस राजामौली की पीरियड ड्रामा आरआरआर के ऑस्कर में भेजे जाने की चर्चा जोरों पर है।  इसके अलावा यह भी चर्चा है कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती है। बता दें कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 10वीं फिल्म है। इससे पहले वह खामोशी, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ब्लैक, सांवरिया, गुजारिश, राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्में बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Oscar may be official entry from India as per Reports RRR The Kashmir Files
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिलहाल वह नेटफ्लिक्स के लिए 'हीरामंडी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह 2023 में अपनी अगली बैजू बावरा के लिए आगे बढ़ेंगे।  वहीं, आलिया की बात करें तो, वह जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह पहली बार रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा में बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed