एक समय था जब बॉलीवुड में फिल्मों को हिट करवाने का सारा जिम्मा अभिनेता के कंधे पर होता था लेकिन आज के समय में फिल्मी दुनिया में सब कुछ बदल गया है। आज के समय में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं। बात चाहे दीपिका पादुकोण की हो या फिर आलिया भट्ट की। हर अभिनेत्री अपनी फिल्मों में ऐसे-ऐसे किरदार निभाती हैं, जो फैंस के दिल को छू जाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ अभिनेत्रियों ने फिल्मों को अपने दम पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल करवाया है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों और उनकी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Bollywood Films: इन अभिनेत्रियों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, अपने दम पर फिल्म को 100 करोड़ी क्लब में किया शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म में आलिया ने सेक्स वर्कर गंगूबाई की भूमिका निभाई है और अपनी एक्टिंग से आलिया ने फैंस का दिल छू लिया। इस फिल्म ने कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनियाभर में भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है।
मणिकर्णिका
कंगना रणौत बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों की हिरोइन के साथ-साथ हीरो भी होती हैं। उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म की कमाई ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और दुनिया भर में भी फिल्म ने शानदार कमाई की थी।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
इस लिस्ट में कंगना रणौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का नाम भी शामिल है। कंगना ने अपनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कमाल कर दिया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था।
पद्मावत
दीपिका पादुकोण ने कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन उनकी फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने भारत में 100 नहीं बल्कि 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, दुनिया भर में इस फिल्म ने लगभग 585 करोड़ की शानदार कमाई की थी।