फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Women's Day: इन महिला प्रधान कहानियों ने परदे पर बदली आधी आबादी की सूरत, दिया अपराजिता रहने का संदेश

Tue, 08 Mar 2022 07:05 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 08 Mar 2022 07:05 AM IST
विज्ञापन
International Women's Day: celebrate the spirit of womanhood and do watch these films  on women's day
महिला दिवस पर इन फिल्मों को देखें - फोटो : सोशल मीडिया

जब से मनोरंजन की शुरुआत हुई है, तब से शक्तिशाली और प्रेरक फिल्में और शोज बनाने में महिलाएं आगे रही हैं, लेकिन फिर भी फिल्म निर्माण की कला हमेशा से पुरुषों से ही जुड़ी रही है। हालांकि रूढ़ियों को तोड़ते हुए महिलाओं ने बार-बार यह साबित करके दिखाया है कि महिला या पुरुष होना उनके रास्ते में नहीं आ सकता। क्लो जाओ द्वारा निर्देशित 'इर्टनल्स' से लेकर रुचि नारायण की 'हंड्रेड' और मिताक्षरा कुमार की 'द एम्पायर' तक महिलाओं ने कई बढ़िया फिल्में बनाई हैं, तो आइए इस महिला दिवस पर सीमाओं को तोड़ महिलाओं द्वारा निर्देशित शानदार फिल्मों को देख नारीत्व की भावना का जश्न मनाते हैं।

International Women's Day: celebrate the spirit of womanhood and do watch these films  on women's day
हंड्रेड - फोटो : सोशल मीडिया

हंड्रेड
2022 में आई 'हंड्रेड' फिल्म रूचि नारायण, आशुतोष शाह और ताहिर शब्बीर द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में लारा दत्ता और रिंकू राजगुरु हैं। यह दो महिलाओं की कहानी है, जो साथ मिलकर समाज की पितृसत्तात्मक सोच पर वार करना शुरू करती हैं। इसमें एक महत्वाकांक्षी पुलिस वाले और अपने काम से ऊब चुके सरकारी कर्मचारी की कहानी को दिखाया गया है, जो मिलकर एक विचित्र टीम बनाते हैं।

International Women's Day: celebrate the spirit of womanhood and do watch these films  on women's day
द एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

द एम्पायर
सम्राट मिताक्षरा कुमारा द्वारा निर्देशित, 'द एम्पायर' एक 14 वर्षीय बाबर के बारे में है, जो अपने भाग्य की ओर कदम बढ़ाता है और दरबारियों, मंत्रियों और एक मृत राजा के बीच इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ता है। इस शो में शबाना आज़मी, कुणाल कपूर, डिनो मोरिया और दृष्टि धामी सहित कई कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's Day: celebrate the spirit of womanhood and do watch these films  on women's day
टर्निंग रेड - फोटो : सोशल मीडिया

टर्निंग रेड
'टर्निंग रेड' डोमी शी द्वारा निर्देशित, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और पिक्सर की फिल्म है, जो 11 मार्च को रिलीज होगी। टर्निंग रेड की कहानी एक 13 साल की लड़की पर आधारित है, जो अपनी मां की आज्ञाकारी बेटी है। इस फिल्म के ट्विस्ट ही इसी मनोरंजक बनाते हैं। फिल्म में रोजली च्यांग, सैंड्रा ओह, एवा मोर्स, मैत्रेयी रामकृष्णन, हाइन पार्क, ओरियन ली, वाई चिंग हो और जेम्स होंग की आवाजें हैं। यह पहली पिक्सर फिल्म है जो पूरी तरह से एक महिला द्वारा निर्देशित है।

विज्ञापन
International Women's Day: celebrate the spirit of womanhood and do watch these films  on women's day
मुलन - फोटो : सोशल मीडिया

मुलान
निकी कारो द्वारा निर्देशित फिल्म 'मुलान' 2020 में आई थी। यह एक महिला के बारे में है जो अपने पिता की रक्षा के लिए एक पुरुष सैनिक के रूप में मुखौटा पहन लेती है। हर कदम पर परीक्षण किए जाने के बाद, मुलान को अपनी आंतरिक शक्ति और वास्तविक क्षमता का पता चलता है। 'मुलान' का नेतृत्व लियू यिफेई, डोनी येन और गोंग ली ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed