सब्सक्राइब करें

Release This Week: सिनेमाघरों में दो तो OTT पर रिलीज होंगी तीन फिल्में व वेब सीरीज, इस हफ्ते मनोरंजन का धमाका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 25 Feb 2022 09:06 AM IST
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi, The Fame Game, Lock Upp, Love Hostel Option to watch This week on Ott platform and theater
इस हफ्ते रिलीज होने वाली दो फिल्में व सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी, कंगना रणौत की लॉकअप समेत कई और दिलचस्प वेब सीरीज और फिल्में इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार हैं। पिछले हफ्ते, हमने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिथ्या, ए थर्सडे, बेस्टसेलर जैसी फिल्में और सीरीज देखीं। हालांकि इनमें से कोई भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसलिए दर्शकों को ज्यादा विकल्प नहीं मिल पाए। हालांकि इस सप्ताह ओटीटी और सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यहां देखिए पूरी सूची...



 

Trending Videos
Gangubai Kathiawadi, The Fame Game, Lock Upp, Love Hostel Option to watch This week on Ott platform and theater
माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज 'द फेम गेम' - फोटो : social media

ओटीटी रिलीज

फेम गेम
ओटीटी प्लेटफॉर्म -
नेटफ्लिक्स
रिलीज की तारीख - 25 फरवरी, 2022
माधुरी दीक्षित 'द फेम गेम' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। क्या आपको इस सीरीज को देखने के लिए किसी अन्य कारण की आवश्यकता है? नेटफ्लिक्स पर इसकी स्ट्रीमिंग 25 फरवरी 2022 से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi, The Fame Game, Lock Upp, Love Hostel Option to watch This week on Ott platform and theater
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media

लॉकअप
ओटीटी प्लेटफॉर्म - 
एमएक्स प्लेयर्स और अल्ट बालाजी
रिलीज की तारीख - 27 फरवरी, 2022
कंगना रणौत शो लॉकअप के होस्ट के रूप में अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह एक रियलिटी शो है। जो 27 फरवरी 2022 से एमएक्स प्लेयर्स व अल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हाेना शुरू हो जाएगा। निर्माताओं ने शो के तीन प्रतियोगी का खुलासा कर दिया है। इस शो में कई और विवादित सेलेब्स शामिल होने जा रहे हैं। 

Gangubai Kathiawadi, The Fame Game, Lock Upp, Love Hostel Option to watch This week on Ott platform and theater
लव हॉस्टल का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media

लव हॉस्टल
ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5
रिलीज की तारीख - 25 फरवरी, 2022
बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा अभिनीत शाहरुख खान का प्रोडक्शन वेंचर लव हॉस्टल 25 फरवरी को जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर ने सभी का ध्यान खींचा है और यह एक दिलचस्प फिल्म की तरह लग रहा है।

विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi, The Fame Game, Lock Upp, Love Hostel Option to watch This week on Ott platform and theater
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्में

गंगूबाई काठियावाड़ी
रिलीज की तारीख - 
25 फरवरी, 2022
आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी बधाई दो के बाद बॉलीवुड की दूसरी बड़ी फिल्म है ,जो बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। बधाई दो को बॉक्स ऑफिस पर मिक्स प्रतिक्रिया मिली है, और अब, यह देखना दिलचस्प होगा कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्या प्रतिक्रिया मिलती है। गंगूबाई काठियावाड़ी के ट्रेलर और गानों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed