फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग कैंसिल: कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं स्मृति ईरानी को गार्ड ने नहीं जाने दिया अंदर, सेट पर मची अफरा-तफरी

Wed, 24 Nov 2021 10:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 24 Nov 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
gatekeeper of The Kapil Sharma Did Not Recognize Union Minister Smriti Irani the guest of kapil sharma show she Returned Without Shooting
कपिल शर्मा, स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट नजर आने वाली थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्मृति बिना शूटिंग किए ही लौट गई हैं। स्मृति ईरानी यहां अपनी किताब ‘लाल सलाम’ के प्रमोशन के लिए आने वाली थीं लेकिन गार्ड ने उन्हें अंदर जाने ही नहीं दिया। आखिरकार स्मृति ईरानी को वापस लौटना पड़ा।

loader
gatekeeper of The Kapil Sharma Did Not Recognize Union Minister Smriti Irani the guest of kapil sharma show she Returned Without Shooting
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री जब शूटिंग के लिए एंट्रेंस गेट पर पहुंचीं तो वहां का सिक्योरिटी गार्ड अन्ना उन्हें पहचान नहीं पाया। स्मृति ने उसे बताया कि उन्हें सेट पर एपिसोड की शूटिंग के लिए इनवाइट किया गया है, वे शो की स्पेशल गेस्ट हैं। इस पर गार्ड ने कहा, 'हमें कोई आदेश नहीं मिला है, सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकतीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
gatekeeper of The Kapil Sharma Did Not Recognize Union Minister Smriti Irani the guest of kapil sharma show she Returned Without Shooting
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
हालांकि कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि यह सारी गलतफहमी स्मृति ईरानी के ड्राइवर और द कपिल शर्मा शो के गेटकीपर के बीच हुई। न तो कपिल शर्मा और न ही स्मृति ईरानी को इसकी जानकारी थी। हालांकि जब कपिल और उनकी प्रोडक्शन की टीम को इस बात का पता लगा तो सेट पर अफरा-तफरी मच गई।
gatekeeper of The Kapil Sharma Did Not Recognize Union Minister Smriti Irani the guest of kapil sharma show she Returned Without Shooting
स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram
वेटलॉस को लेकर चर्चा में हैं स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपना वजन काफी कम कर लिया है।  'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली स्मृति ईरानी अब काफी स्लिम हो गई हैं। उनकी पहले और बाद की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं और फैंस ने उनके कमेंट सेक्शन में वजन घटाने के टिप्स मांगे हैं।

विज्ञापन
gatekeeper of The Kapil Sharma Did Not Recognize Union Minister Smriti Irani the guest of kapil sharma show she Returned Without Shooting
स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram
इंडस्ट्री की दुनिया से दूर नहीं हुई हैं स्मृति
एकता कपूर के शो, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी ने 'तुलसी' का किरदार निभाया था। इस एक शो ने स्मृति को टीवी जगत में बहुत प्यार और पहचान दी। उसी समय से एकता कपूर और स्मृति ईरानी की दोस्ती भी हुई। स्मृति ईरानी और एकता कपूर हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहे हैं। दोनों अक्सर पार्टी में साथ नजर आते हैं। इतना ही नहीं इंडस्ट्री के लोग भी स्मृति ईरानी की पोस्ट पर जमकर कमेंट करते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed