मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ निकाह करने जा रही है। गौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने प्री वेडिंग की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी शादी का एक कार्ड भी शेयर किया है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वो किस तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
इस दिन बनेंगी गौहर खान दुल्हनिया, जैद दरबार संग निकाह की तारीख का किया ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में गौहर ने सोशल मीडिया पर उनकी और जैद की कुछ तस्वीरें साझा कीं, इन तस्वीरों में गौहर और जैद एक साथ काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फोटोज में गौहर खान रेड एंड गोल्डन कलर का डिजाइनर लहंगा पहने नजर आ रही हैं, वहीं जैद ने कुर्ता पायजामा और हाफ जैकेट को कैरी किया है।
इन तस्वीरों के साथ गौहर ने एक स्पेशल कार्ड के जरिए अपनी शादी की तारीख भी बताई है। इसमें गौहर ने लिखा, 'साल 2020 बस साधारण से साल के सिवा कुछ नहीं रहा है, और इसमें हमारी लव स्टोरी असाधारण के अलावा सब कुछ रही। हमें ये घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम शादी के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक बहुत खूबसूरत सफर पर जा रहे हैं।'
फोटो नोट में आगे लिखा है, ' वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए हम इस बड़े दिन को सिर्फ अपने परिवार के साथ एक छोटे से जश्न के तौर पर सेलिब्रेट करेंगे। हमें आप सभी का आशीर्वाद और प्यार चाहिए। आपके लगातार मिलते रहे सपोर्ट और लगातार मिल रही शुभकामनाओं के लिए हम शुक्रगुजार हैं।'
नोट के आखिर में गौहर खान ने लिखा, 'हम चाहते हैं कि हर किसी को अपना सोलमेट मिले, साथ ही वो वजह भी मिले कि किस तरह उसे प्राप्त किया जाए।' गौरतलब है कि गौहर और जैद के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर कमेंट्स के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
पढ़ें: बेटे की बारात में झूमकर नाचे उदित नारायण, इस्कॉन मंदिर में लेंगे आदित्य और श्वेता फेरे