फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी की झूठी खबर पर भड़कीं गौहर खान, कहा- 'तुम्हारा दिमाग खराब है...'

Wed, 10 Mar 2021 05:41 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 10 Mar 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Gauahar Khan over her pregnancy reports says tumhara dimaag kharaab hai
gauhar khan - फोटो : gauhar khan

मशहूर टीवी अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बीते दिनों उनके पिता का निधन हो गया। इसी बीच खबर आने लगी कि गौहर खान शादी के तीन महीनों बाद से ही प्रेग्नेंट हैं। इस पर अब गौहर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर भड़ास निकाली। साथ ही उन्होंने ट्विटर के जरिए 'सेंसेटिव' बनने की भी सलाह दी है।

Gauahar Khan over her pregnancy reports says tumhara dimaag kharaab hai
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौहर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक न्यूज रिपोर्ट को साझा करते हुए लिखा, 'तुम्हारा दिमाग खराब है! और फैक्ट्स भी।  12 साल छोटे वाली गलत न्यूज हुई पुरानी, कुछ भी टाइप करने से पहले अपने फैक्ट्स चेक करो! मैंने अभी अभी अपने पिता को खोया है, इसलिए अपनी फालतू की रिपोर्ट को लेकर थोड़ा संवेदनशील बनो...मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं...थैंक यू वेरी मच।'

Gauahar Khan over her pregnancy reports says tumhara dimaag kharaab hai
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan

दरअसल, गौहर के पति जैद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। उन्होंने इस वीडियो में कैप्शन में लिखा, 'कंफर्म है कि हमारे साथ एक नया अतरंगज जुड़ा है। इनके रिएक्शन से क्या लग रहा है? कौन हो सकता है, कमेंट में बताओ...' जैद के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करते नजर आए। 

View this post on Instagram

A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauahar Khan over her pregnancy reports says tumhara dimaag kharaab hai
गौहर खान - फोटो : instagram

जैद दरबार के इस पोस्ट के बाद से गौहर की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आने लगी। वहीं, एक न्यूज वेबसाइट ने गौहर खान को लेकर अपनी रिपोर्ट में बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस खबर को पढ़ने के बाद गौहर खान के फैंस सोशल मीडिया पर उनसे सवाल पूछने लगे। इसके बाद गौहर ने गुस्से में जवाब दिया है।  

विज्ञापन
Gauahar Khan over her pregnancy reports says tumhara dimaag kharaab hai
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

बता दें कि बिग बॉस 14 में गौहर खान सीनियर के तौर पर नजर आई थीं। यहां से बाहर निकलने के बाद उन्होंने 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार से शादी कर ली थी।मालूम हो जैद मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। जैद और गौहर में 12 साल की उम्र का अंतर है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed