भारत में कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा रही है और अब वैक्सीन की पहली डोज साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी लगवा ली है। अभिनेता ने कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसपर उनके फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता मोहनलाल ने कोचीन के एक निजी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहली डोज ली है। अस्पताल प्रशासन ने अभिनेता की सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर इस बारे में जानकारी दी।
अभिनेता मोहनलाल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, भारत सरकार का जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलाल ने ट्विटर पर वैक्सीन लगवाते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आज अमृत अस्पताल से कोविड वैक्सीन का पहला शॉट लगवाया। मैं भारत सरकार, स्वास्थ्य जगत, वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों और उन अस्पतालों का शुक्रिया अदा करता हूं, जो इस मुहीम को चलाने में मदद कर रहे हैं।'
Took the First Shot of Covid Vaccine from Amrita Hospital. I thank GOI ,companies which are producing the Vaccine & the Medical fraternity, including hospitals, for the assistance in d Vaccination Drive.@narendramodi @drharshvardhan @vijayanpinarayi #Shylajateacher @ICMRDELHI pic.twitter.com/bmkciwiTDQ
बता दें केरल सरकार द्वारा लागू किए गए कोरोनो वायरस के खिलाफ आंदोलन में मोहनलाल हमेशा सक्रिय रहे हैं। अभिनेता ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान में भी दिए थे। मोहनलाल के नेतृत्व वाली एनजीओ 'विश्वशांति फाउंडेशन' की ओर से भी कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद की गई थी।
मोहनलाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई थ्रिलर फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। फिल्म में अभिनेता ने जॉर्ज कुट्टी के किरदार में शानदार अभिनय किया है।
बता दें कि मोहनलाल से पहले सैफ अली खान, कमल हसन, सतीश शाह, जॉनी लीवर, जितेंद्र और अनुपम खेर जैसे कई सितारें भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई सेलेब्स वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएंगे।