फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद शानदार अंदाज में गौहर खान का ससुराल में हुआ स्वागत, पंख और ताज पहने मॉडर्न परी बनीं नजर आईं एक्ट्रेस

Sun, 10 Jan 2021 05:53 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 10 Jan 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Gauahar Khan thanked in laws for her grand welcome angel style looks got viral on social media
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान हाल ही में नई नवेली दुल्हन बनी हैं। उन्होंने इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी रचाई है। बता दें कि जैद दरबार एक मशहूर डांसर हैं। गौहर सोशल मीडिया पर तो शुरू से एक्टिव रहती हैं, लेकिन शादी के बाद से उनकी तस्वीरें और भी ज्यादा वायरल हो रही हैं। हाल ही में गौहर खान ने अपने ससुराल से एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए गौहर ने ये बताया कि कैसे उनके ससुराल वालों ने उनका ग्रैंड वेलकम किया है।

Gauahar Khan thanked in laws for her grand welcome angel style looks got viral on social media
गौहर खान - फोटो : Instagram

बता दें कि शादी के बाद से गौहर काम पर चली गईं थी और अब एक्ट्रेस काम से वापस अपने ससुराल आ गईं हैं। बहू के घर आते ही ससुराल वालों ने बड़े ही शानदार ढंग से उनका स्वागत किया है। गौहर खान ने इसकी एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में गौहर सफेद टी शर्टऔर ब्लू जॉगर्स पहने दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने फेयरी गेटअप पहना हुआ है। उन्होंने शिमरी विंग्स के साथ एक खूबसूरत टियारा और मैजिक स्टिक भी कैरी किया है।

Gauahar Khan thanked in laws for her grand welcome angel style looks got viral on social media
गौहर खान - फोटो : amar ujala mumbai

गौहर खान इस ड्रेस में एक मॉडर्न परी की तरह नजर आ रही हैं। वहीं फैंस भी गौहर के इस लुक को देखकर बेहद खुश हो रहे है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपना एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया था। गौहर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'दुल्हन का बेस्ट वेलक। थैंक्यू मेरा ससुराल। आई लव यू ऑल'। इसके साथ ही गौहर ने सभी फैमिली मेंबर को टैग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauahar Khan thanked in laws for her grand welcome angel style looks got viral on social media
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/simplyaminaxx

बता दें कि शादी के तुरंत बाद गौहर शूटिंग के चलते लखनऊ चली गई थी। गौहर और जैद की शादी 25 दिसंबर को हुई थी। उससे पहले उनके इंगेजमेंट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इतना ही नहीं शादी और रिसेप्शन की तस्वीरों पर भी फैंस ने दिल खोल के प्यार लुटाया था। बता दें कि गौहर और जैद एक दूसरे से काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों ने पहले एक दूसरे को समझा और फिर शादी करने का फैसला किया।

विज्ञापन
Gauahar Khan thanked in laws for her grand welcome angel style looks got viral on social media
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

गौहर अब शादी के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। वहीं जैद की बात करें तो वो एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। गौहर के साथ उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। गौहर और जैद की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती हैं और फैंस इन तस्वीरों पर काफी कमेंट भी करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed