फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनसीबी को मिला 200 किलो ड्रग्स, दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2021 05:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 10 Jan 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
NCB seized 200 kg ganja from Dia Mirza ex manager Rahila Furniturewala
दीया मिर्जा - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पर है। इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। शनिवार को इस मामले में एनसीबी को एक और बड़ी कामयाबी मिली। छापेमारी में टीम ने करीब 200 किलो ड्रग्स बरामद किया। इस मामले में अभिनेत्री दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला समेत तीन लोगों को गिफ्तार किया गया है।

NCB seized 200 kg ganja from Dia Mirza ex manager Rahila Furniturewala
एनसीबी अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

एनसीबी ने राहिला फर्नीचरवाला और उसकी बहन का नाम शाइस्ता फर्नीचरवाला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। इनके साथ ही एक ब्रिटिश कारोबारी करण सजदानी को भी गिरफ्तार किया गया है।

NCB seized 200 kg ganja from Dia Mirza ex manager Rahila Furniturewala
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया

राहिला और नाम शाइस्ता पर आरोप है कि दोनों बहनें ड्रग्स कारोबार में करण सजदानी की मदद कर रही थीं। एनसीबी की टीम ने ये छापेमारी मुंबई के ब्रांदा इलाके में की थी। इतनी सारी ड्रग्स देखकर एनसीबी के अधिकारी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB seized 200 kg ganja from Dia Mirza ex manager Rahila Furniturewala
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : फाइल

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी करण सजदानी एक नामी बिल्डर है। वह कई राज्यों में हाई क्लास लोगों को यह गांजा सप्लाई करता है। राहिला और शाइस्ता इसमें करण की मदद करती हैं। इस मामले में एनसीबी ने जानकारी देते हुए कहा कि करण ने  31 दिसंबर की पार्टी के लिए उसने कई जगहों पर ड्रग्स भारी मात्रा में सप्लाई की थी।

विज्ञापन
NCB seized 200 kg ganja from Dia Mirza ex manager Rahila Furniturewala
सुशांत सिंह राजपूत, मल्लिका सिंह - फोटो : instagram/_mallika_singh

सुशांत के मैनेजर की तलाश जारी
एनसीबी को सुशांत के पूर्व ड्रीम प्रोजेक्ट के असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार की तलाश है। एजेंसी को शक है कि पवार का हाथ सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने में है।

Drashti Dhami Birthday: छोटे पर्दे की 'मधुबाला' हैं दृष्टि धामी, कभी 'गीत' तो कभी 'मुस्कान' बनकर जीता लोगों का दिल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed