{"_id":"5c9ab60fbdec2214235544ad","slug":"gauhar-khan-and-nakul-mehta-criticised-r-ashwin-after-jos-buttler-mankaded-run-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मांकडिंग रन आउट करने पर अश्विन की इन दो सेलिब्रिटी ने भी की आलोचना, ऐसे जाहिर किया गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मांकडिंग रन आउट करने पर अश्विन की इन दो सेलिब्रिटी ने भी की आलोचना, ऐसे जाहिर किया गुस्सा
Wed, 27 Mar 2019 05:01 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 27 Mar 2019 05:01 AM IST
विज्ञापन
R Ashwin
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन समय देश में इंडियन टी20 मैचों का हल्ला है। हर साल टी 20 किक्रेट और बॉलीवुड का तड़का देखने को मिलता रहा है। बीते दिनों राजस्थान और पंजाब की टीम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन पंजाब टीम के कप्तान आर अश्विन उस समय टीवी एक्टर नकुल मेहता और एक्ट्रेस गौहर खान के निशाने पर आ गए जब उन्होंने राजस्थान की टीम के खिलाड़ी को मांकडिंग रन आउट कर दिया।
gauhar khan
- फोटो : file photo
जी हां, पंजाब टीम के कप्तान आर अश्विन ने राजस्थान के खिलाड़ी जोस बटलर को मांकडिंग रन आउट कर दिया था। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। हर कोई बिना चेतावनी के जोस बटलर को मांकडिंग रन आउट करने पर आर अश्विन की आलोचना कर रहा है।
Nakul Mehta
- फोटो : file photo
इस बीच नकुल मेहता और गौहर खान ने भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उनकी इस हरकत को खेल की भावना के खिलाफ बताया। टीवी एक्टर नकुल मेहता ने ट्विटर पर लिखा- "शायद ये कानूनी तौर पर सही हो लेकिन मुझे यकीन है कि यह करना सही काम नहीं था। अश्विन ने भले ही मैच जीता दिया लेकिन आज मेरा सम्मान खो दिया।"
Maybe legal but I am not sure if it was the right thing to do. Ashwin may have won them the match but lost my respect today.#RRvKXIP #IPL2019
— Nakuul Mehta (@NakuulMehta) March 25, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
buttler ashwin
- फोटो : file photo
वहीं एक्ट्रेस गौहर खान ने आर अश्विन की आलोचना करता हुआ ट्वीट किया किया था। दर्शक इन दोनों सितारे के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि एक्टर नकुल मेहता 'इश्कबाज', 'हाल-ए-दिल' और 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यार प्यार' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं, तो वहीं गौहर खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं।
Ofcourse u did load ! It was your last step b4 u would throw the ball out of ur hand ! Or else it would be a no ball ! Not the spirit of the game ! Sad !! #ashwin
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) March 25, 2019
विज्ञापन
ashwin buttler
- फोटो : social media
आपको बता दें कि इंडियन टी-20 लीग के 12 साल के इतिहास में बटलर इस तरह से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर उस समय 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे जब अश्विन ने उन्हें चेतावनी दिए बिना मांकडिंग से आउट किया।