{"_id":"5c9a299cbdec2214107d0f05","slug":"sonkashi-sinha-anger-at-trollers-for-making-her-fun-on-weight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 किलो वजन कम करने के बाद भी मोटी सुनते ही भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
30 किलो वजन कम करने के बाद भी मोटी सुनते ही भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री के लिए वर्क आउट करना बेहद जरूरी हो जाता है। वो इसलिए क्योंकि परदे पर उनके फैन्स की नजर उनकी परफेक्ट फिगर और पर्सनैलिटी पर होती है। फिर फिल्मी कलाकारों को भी अपनी अच्छी अपीयरेंस के लिए यह सब करना जरूरी हो जाता है। इसके बावजूद कई अभिनेता और अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपनी शारीरिक व्यवस्था को लेकर ट्रोल हो ही जाते हैं। इसमें सोनाक्षी सिन्हा ताजा उदाहरण बनी हैं।
2 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : amar ujala
फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने फिगर और शारीरिक वजन के लिए हमेशा ट्रोल होती नजर आती हैं। दरअसल, सोनाक्षी अभिनेता अरबाज खान के नए शो पिंच में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कई सारी बाते कहीं। गौरतलब है कि सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने खुद के शारीरिक वजन को कई बार कम करने कोशिश की। फिर भी वह सोशल मीडिया पर शिकार होती रहती हैं।
3 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
सोनाक्षी ने शो में बताया कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने 30 किलो वजन कम किया था। इसके लिए उन्होंने जिम में जमकर पसीना बहाया था। उन्होंने कहा कि ' लोग मेरे वजन कम करने की मेहनत के पीछे की आधी हकीकत भी नहीं जानते हैं और मुझे ट्रोल करते रहते हैं, अगर वह अब भी इस बारे में नहीं जानते हैं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी, अगर आपको देखना है तो देखो नहीं देखना तो कृप्या ना देखो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : file
सोनाक्षी यही नहीं रुकीं। उन्होंने फिल्मों में अभिनेत्रियों के बिकिनी पहनने पर भी बात की। पिंच एक ऐसा शो है जिसमें शो के होस्ट अरबाज खान बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोलर्स के कमेंट्स पर सवाल रखते हैं। ऐसे में अरबाज ने एक ट्रोलर्स का सवाल सोनाक्षी के सामने रखा।
विज्ञापन
5 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
अरबाज ने एक यूजर का कमेंट पढ़कर सोनाक्षी को सुनाया। इसमें लिखा था- बिकिनी पहनो, खुलकर सामने आओ, तब मिलेंगे रोल।' सोनाक्षी ने इस कमेंट पर कहा कि वह पहले इस बारे में सोचती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।