{"_id":"5c9a54e2bdec22144a272c4c","slug":"akshay-kumar-unveils-set-burnt-new-video-of-kesari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग खत्म होने से 10 दिन पहले जलकर खाक हो गया था 'केसरी' का सेट, अक्षय ने बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग खत्म होने से 10 दिन पहले जलकर खाक हो गया था 'केसरी' का सेट, अक्षय ने बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kesari Movie 2019
- फोटो : You Tube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म केसरी का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कायम है। फिल्म होली के दिन नेशनल हॉलीडे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक सिख यौद्धा का किरदार निभाया है और इसकी कहानी सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने शूटिंग सेट से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सेट पर लगी आग का पूरा नजारा दिखाया जा रहा है जिसमें अक्षय कुमार आपबीती बता रहे हैं।
2 of 5
Kesari
- फोटो : file photo
3 of 5
karan johar
- फोटो : file photo
करण ने वीडियो शेयर कर लिखा- एक टीम जिसने आग की राख से उठकर काम किया, वो टीम जिसने साहस की अलग परिभाषा गढ़ी।' वीडियो में अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार बता रहे हैं कि कैसे एक पल में ही पूरा सेट राख में तब्दील हो गया। अक्षय ने कहा 'हम बस शूटिंग खत्म ही करने वाले थे, फिल्म से जुड़े कई सीन वाई में हो चुके थे और बस फिल्म से जुड़ा अहम सीन फिल्माया जाना बाकी रह गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kesari
- फोटो : social media
अक्षय ने आगे बताया 'सेट पर सात कैमरे की मदद से काम किया जा रहा था, इस दौरान एक धमाके का सीन शूट किया जिससे पूरे सेट पर ही आग लग गई, कुछ ही पलों में सेट भयंकर आग से राख हो गया, हमने देखा कि आग के बुझने के बाद वहां कुछ भी नहीं बचा, लेकिन हमे इस हादसे का जरा सा भी अंदाजा नहीं था।' फिल्म निर्देशक अनुराग ने बताया 'हमे पता था कि शूटिंग में बस 10 से 12 दिन ही बचे हैं, लेकिन इससे पहले सेट जलकर खाक हो गया, मैं और मेरी टीम बहुत निराश थी, क्योंकि हम जानते थे कि इससे हमारे लिए कितनी बड़ी मुश्किले खड़ी होने वाली थी।'
विज्ञापन
5 of 5
kesari
फिर हमारे पास चार महीने थे, जब हम किसी चीज को व्यवहारिक तौर पर जीते हैं तो उस जगह से हमारा लगाव हो जाता है, लेकिन सेट जलने से वहां की यादें भी जल गईं, मुझे लगता है इस हादसे ने हम सबको अंदर से बहुत रुलाया। दोबारा सेट तैयार करने पर अनुराग ने बताया 'अगले दिन अक्षय सर मेरे पास आए और कहा जो हुआ उसे छोड़ो, आगे की सोचते हैं, मैं उन्हें सुनने के बाद थोड़ा शॉक्ड हुआ क्योंकि अक्षय इस नुकसान पर जरा सा भी ध्यान नहीं दे रहे थे।' फिर मैंने करण जौहर सर से बात की, जो कि फिल्म में पूरा पैसा लगा रहे थे और उन्होंने कहा अनुराग तुम चिंता मत करो, शायद यह अच्छे के लिए ही हुआ है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।