सब्सक्राइब करें

अपराधियों और वेश्याओं को एक बताने पर भड़कीं रेणुका शहाणे, शाहरुख की एक्ट्रेस को समझाया फर्क

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 26 Mar 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
renuka shahane upset over comparison between whore and criminals
बॉलीवुड - फोटो : social media

90 के दशक की अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने वेश्याओं की तुलना अपराधियों से कर डाली है। ट्वीट पर अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने आपत्ति जताते हुए सुचित्रा को इनके बीच का फर्क समझाया है। सुचित्रा मशहूर फिल्ममेकर शेखर कपूर की पत्नी हैं। उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म कभी हा कभी ना में देखा गया था। सुचित्रा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। 

renuka shahane upset over comparison between whore and criminals
शेखर कपूर- सुचित्रा कृष्णामूर्ति

सुचित्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा 'मां ने सही कहा था, पैसा ही सबकुछ नहीं होता है, क्योंकि यह तो वेश्याओं और अपराधियों के पास भी है, अगर किसी चीज के मायने हैं तो वो है चरित्र और आत्मसम्मान और आज में उनकी कही इन बातों को कायदे से समझ पा रही हूं।' सुचित्रा के इस ट्वीट पर रेणुका खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं।


renuka shahane upset over comparison between whore and criminals
रेणुका शहाणे

रेणुका ने एक नहीं बल्कि अपराधियों और वेश्याओं के बीच का फर्क समझाने के लिए चार ट्वीट कर डाले। ट्वीट कर रेणुका ने सुचित्रा को समझाया कि वेश्याओं के साथ अपराधियों की तुलना करना इस वजह से गलत हैं क्योंकि वेश्याएं वो बेचती हैं जो उनका अपना है, लेकिन अपराधियों का काम छीनने का होता है, मैं आपकी माता जी का सम्मान करती हूं, लेकिन वेश्याएं और अपराधी बहुत अलग-अलग हैं, वेश्याएं किसी ना किसी मजबूरी से इस दलदल में फसती हैं और वह उन्हीं का शिकार हैं जिनपर वह सबसे ज्यादा विश्वास कर बैठती हैं।'


विज्ञापन
विज्ञापन
renuka shahane upset over comparison between whore and criminals
renuka shahane

अगले ट्वीट में रेणुका ने सुचित्रा को समझाया कि वेश्याएं मारपीट जैसी वारदात को बर्दाश्त करती हैं, उनका बलात्कार किया जाता है, उन्हें जबरन नशा दिया जाता है, उन्हें जवान बनाए रखने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते हैं, इन सबके बावजूद उनकी कमाई का आधे से ज्यादा हिस्सा दलाल और बिचौलिए हड़प जाते हैं, समाज वेश्याओं को अपनाने से पीछे भागता है, लेकिन अपराधियों को संसद और उद्योग में बड़ा स्थान मिला हुआ है और इन वेश्याओं की वजह से हमारे बच्चे वहशी बनने से बचे हुए हैं।' 


 

 

विज्ञापन
renuka shahane upset over comparison between whore and criminals
suchitra

वहीं, जब सुचित्रा ने रेणुका के ये सारे ट्वीट्स पढ़े तो उन्होंने अपनी गलती मानी। इसके लिए सुचित्रा ने रेणुका के ट्वीट पर लिखा कि वह उनकी सभी बातों से पूरी तरह सहमत हैं, लेकिन मैंने ये बात किसी और नजरिए से लिखी थीं।'


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed