{"_id":"5c9a332bbdec2213fb2cc763","slug":"salman-khan-upset-with-his-song-being-used-in-vivek-oberoi-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर इस वजह से गुस्साए सलमान खान, पर मोल नहीं लेना चाहते दुश्मनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर इस वजह से गुस्साए सलमान खान, पर मोल नहीं लेना चाहते दुश्मनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 26 Mar 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगामी 5 अप्रैल को बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज होने जा रही है। होली के दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसके बाद से फिल्म के गाने भी लॉन्च किए गए। ऐसे में सलमान खान की अधुरी फिल्म 'दस' का एक गाना 'सुनो गौर से दुनिया वालो' का इस्तेमाल फिल्म में बिना इजाजत किया गया है। खबर है कि सलमान खान इस बात से बेहद नाराज हैं। इस फिल्म मे पीएम मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय कर रहे हैं।
2 of 5
salman khan
- फोटो : file
वहीं, विवेक की इस फिल्म में इस गाने के खिलाफ टी-सीरीज ने भी कोई एक्शन नहीं लिया है जो सरासर कॉपीराइट का मामला है। ना ही फिल्म को कोई कानूनी नोटिस जारी किया गया है। सलमान खान भी कोई एक्शन लेने के मूड में नहीं हैं, वह भी टी-सीरीज कंपनी के काफी करीबी हैं। खबरों की माने तो सलमान खान इस बात से बहुत नाराज नजर आ रहे हैं लेकिन वह इस मुद्दे को आगे भी नहीं ले जाना चाहते हैं।
3 of 5
pm modi biopic
- फोटो : file
सलमान खान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी करीब से जानते हैं। जिसके चलते वह भी कोई दुश्मनी नहीं मोल लेना चाहते हैं। बता दें कि सलमान और विवेक ओबरॉय में ऐश्वर्या राय को लेकर छत्तीस आंकड़ा बन गया था। ऐसे में इन दोनों स्टार्स के बीच कोई बातचीत भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
javed akhtar
- फोटो : FIle
इससे पहले बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था 'मैं आश्चर्यचकित हूं कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में मेरा नाम लिखा गया है, जबकि मैंने इस फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा है।' गीतकार ने ट्रेलर के अंत का एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उनका नाम शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : twitter
वहीं, विपक्ष के फिल्म को बैन करने की मांग पर अभिनेता विवेक ने कहा था कि 'हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता हैं, वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं, हम बस अपनी फिल्म की कहानी को सही तरीके से लोगों के सामने पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अभी हम सिर्फ अपनी फिल्म पर ही ध्यान दे रहे हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।