फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौहर खान ने जैद दरबार संग 'कुबूल' किया निकाह, दुल्हन के लिबास में लग रहीं बला की खूबसूरत

Fri, 25 Dec 2020 03:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 25 Dec 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan and Zaid Darbad First Wedding Photos Out See Her Beautiful Bridal Look
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह कर लिया है। दोनों एक दूसरे को काफी संय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इन दोनों की शादी का भी फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब इन दोनों की निकाह की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिसमें गौहर बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Gauhar Khan and Zaid Darbad First Wedding Photos Out See Her Beautiful Bridal Look
परिवार के साथ गौहर और जैद - फोटो : Instagram

गौहर खान अपनी शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो वहीं जैद दरबार भी बहुत हैंडसम लग रहे हैं। इन दोनों के निकाह के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन दोनों के फैंस को भी इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था जो कि अब आ गया है और ये दिन किसी सपने जैसा ही है।

Gauhar Khan and Zaid Darbad First Wedding Photos Out See Her Beautiful Bridal Look
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

दुल्हन के लिबास में गौहर खान बला की खूबसूरत लग रही हैं। गौहर ने इस खास दिन के लिए ऑफ व्हाइट और गोल्डन रंग को चुना है। उन्होंने अपीन शादी में ऑफ व्हाइट रंग पर गोल्डन जरी किया हुआ शरारा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन रंग की ही ज्वैलरी पहनी हुई है। साथ में माथे पर ट्रेडिशनल पासा भी लगाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan and Zaid Darbad First Wedding Photos Out See Her Beautiful Bridal Look
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

वहीं बात करें जैद दरबार की तो उन्होंने भी इस खास दिन के लिए दौहर से मैचिंग की ही ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी हुई है। जिसमें वो बहुत हैंडसम लग रहरे हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे बहुत खुश नजर आ रहे हैं। तो वहीं गौहर के चेहरे पर पर नजर आ रही शर्म और हया उनके लुक पर चार चांदलगा रही है।

विज्ञापन
Gauhar Khan and Zaid Darbad First Wedding Photos Out See Her Beautiful Bridal Look
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/simplyaminaxx

गौरतलब है कि गुरुवार को दिन के समय गौहर खान और जैद दरबार की मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीरें गौहर ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके बाद शाम के समय में दोनों की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों का परिवार और कुछ करीबी रिस्तेदार मौजूद रहे। कोविड-19 को देखते हुए इन दोनों ने ही शादी में ज्यादा मेहमानों के इकट्ठा नहीं किया।

पढ़ें: Year Ender 2020: शादी के बंधन में बंधे टीवी के ये सितारे, दो अभिनेत्रियों ने तो इंडस्ट्री को कह दिया अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed