फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजीव गांधी पर पीएम मोदी के ऐसे रिएक्शन पर ये एक्ट्रेस हुईं खफा, राहुल के लिए कही ऐसी बात

Tue, 07 May 2019 11:54 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 07 May 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan reaction on Prime Minister Narendra Modi statement on Rajiv Gandhi Corrupted
gauhar khan
इन दिनों देशभर में चुनावी माहौल जोरों पर है। सत्तरूढ़ पार्टी और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। हाल ही में देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर एक बोला था। पीएम मोदी के इस बयान की चौतरफा आलोचना भी हुई थी। 
Gauhar Khan reaction on Prime Minister Narendra Modi statement on Rajiv Gandhi Corrupted
गौहर खान - फोटो : file photo
इस बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा गौहर खान ने भी प्रधनामंत्री के इस बयान की काफी निंदा की है। गौहर खान ने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तारीफ भी की है। गौहर खान ने लिखा, 'आपके लिए बहुत सारा सम्मान। आपके स्वर्गीय पिता राजीव गांधी काफी सम्मानित और एक प्यारे प्रधानमंत्री थे। उनके कद से जलन होना स्वाभाविक है। आपने अपने संयम को बनाए रखा, आपको और हिम्मत मिले। 
Gauhar Khan reaction on Prime Minister Narendra Modi statement on Rajiv Gandhi Corrupted
gauhar khan - फोटो : file photo
गौहर खान ने ये बात राहुल गांधी के उस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कही जिसमें राहुल गांधी ने पीएम मोदी कि निंदा की थी जब प्रधानमंत्री मोदी ने उनके पिता को भ्रष्टाचारी बताया था। दर्शक गौहर खान के इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में अपनी भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि गौहर खान अक्सर सोशल मीडिया पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan reaction on Prime Minister Narendra Modi statement on Rajiv Gandhi Corrupted
Rahul gandhi, Priyanka gandhi - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
गौरतलब है कि पिता राजीव गांधी के खिलाफ पीएम मोदी के बयान से राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियांका गांधी भी काफी भड़क गई थीं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल (शनिवार) अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी, जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदीजी! यह देश धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।
 

 
विज्ञापन
Gauhar Khan reaction on Prime Minister Narendra Modi statement on Rajiv Gandhi Corrupted
Rahul Gandhi - फोटो : twitter@INC
वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मोदी जी लड़ाई खत्म हो गई है, आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में लाने पर भी आप नहीं बच पाओगे। राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा विपक्ष ने भी पीएम मोदी द्वारा राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी बताने वाले बयान की काफी आलोचना की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed