मशहूर मॉडल और अभिनेत्री गौहर खान (Gauhar Khan Engaged) इन दिनों खासी चर्चाओं में हैं। गौहर खान अपनी शादी की वजह से इस समय सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। हाल ही में गौहर ने अपनी शादी की तारीख फैंस के साथ शेयर की है। इसके बाद अब उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं।
Gauhar Khan: गौहर खान ने जैद दरबार संग की सगाई, सोशल मीडिया पर साझा की रोमांटिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहर खान और जैद दरबार काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन जब भी उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा जाता था, दोनों इस सवाल को टाल देते था। लेकिन अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसकी घोषणा हाल ही में उन्होंने की है।
अब हाल ही में गौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और जैद की सगाई की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को बड़े ही प्यार से देख रहे हैं। गौहर ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन की जगह उसमें रिंग का इमोजी बनाया है। जिससे साफ होता है कि इन दोनों ने सगाई कर ली है।
A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan) on
दोनों की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों के कई दोस्त दोनों को सगाई के लिए बधाई दे रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही काफी वायरल हो रही है। गौहर के इस पोस्ट पर नेहा कक्कड़, जय भानुशाली, सुनील ग्रोवर, मेघना नायडू, मंदना करीमी, विशाल डडलानी, किश्वर मर्चेंट, सुगंधा मिश्रा, नेहा धूपिया, माही विज ने बधाई दी है।
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौहर खान और जैद दरबार की शादी अगले महीने 24 दिसंबर को होने वाली है। शादी का कार्यक्रम मुंबई के एक बड़े होटल में होगा और दो दिनों तक इसका जश्न मनाया जाएगा। हाल ही में इन दोनों के परिवारों से भी इन्हें इसकी मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद तारीख तय हुई।
पढ़ें: अश्लील वीडियो मामला: पूनम पांडे को पुलिस ने हिरासत में लिया