शाहरुख खान का घर मन्नत मुंबई के आलीशान घरों में से एक है। कई बार मन्नत के अंदर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। केवल शाहरुख का घर ही नहीं उनका ऑफिस भी उतना ही शानदार है। इसके इंटीरियर का काम गौरी खान ने संभाला है। तो चलिए दिखाते हैं ऑफिस की तस्वीरें।
‘मन्नत’ जैसा ही आलीशान है शाहरुख खान का ऑफिस, गौरी ने डिजाइन के वक्त रखा इन बातों का ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट अब पहले से ज्यादा फ्रेश और बड़े लाउंज एरिया के साथ है। गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इसे तैयार करने में उन्हें आठ महीने लगे हैं। शाहरुख लंबे समय से ऑफिस को नया लुक देना चाहते थे। लॉकडाउन के वक्त से गौरी इस काम में व्यस्त थीं।
इंस्टाग्राम पर गौरी ने लिखा कि 'पूरे लॉकडाउन में शाहरुख के ऑफिस रेड चिलीज का डिजाइन करना एक अच्छा अनुभव था।' इसके साथ गौरी ने बताया कि उन्होंने काले, सफेद और ग्रे रंगों का इस्तेमाल किया है और मिनिमलिस्टिक (कम से कम सामान) थीम रखा है जो कि ऑफिस को और बड़ा दिखाता है।
गौरी लिखती हैं कि 'घर से दूर एक घर, एक ऐसी जगह जो रचनात्मकता के लिए आरामदायक है। ऑफिस के बड़े आउटडोर स्पेस को डिजाइन करना मेरे लिए काफी चुनौती भरा था।' लॉकडाउन की वजह से गौरी ने डिजाइनिंग के कई काम वर्चुअल मीटिंग के द्वारा ही किए।
View this post on Instagram
एक मैगजीन से बात करते हुए गौरी ने कहा कि 'कुछ समय पहले शाहरुख खान चाहते थे कि ऑफिस ज्यादा क्रिएटिव दिखे, सिर्फ इसके कि यहां पर कुछ डेस्क और टेबल रखी हुई हैं। यहां सैकड़ों लोग हर दिन आते जाते हैं ऐसे में उन्हें रोककर इसे करना काफी मुश्किल था। पिछले साल लॉकडाउन ने सबकुछ बदल दिया। यह सही समय था जब फ्लोर को तोड़कर फिर से बनाया जाए।'