देश में एक तरफ जहां कोरोना की स्थिति से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं वहीं कई फिल्मी सितारे तो शूटिंग बंद होते ही छुट्टियां मनाने के लिए निकल पड़े हैं। इसी बीच किंग खान की पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन खान को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों इस दौरान न्यूयॉर्क के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे जिसका वीडियो तेजी से इन दिनों वायरल हो रहा है।
बेटे आर्यन के साथ न्यूयॉर्क जाने पर गौरी खान हुईं ट्रोल, लोग बोले - मुसीबत का समय आया तो भाग निकले
बता दें कि गौरी खान न्यूयॉर्क में अपनी बेटी सुहाना के पास जाने के लिए बेटे आर्यन के साथ निकली थीं। इस दौरान गौरी ने प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस और ब्लैक ब्लेजर पहना था और आर्यन ब्लैक टीशर्ट, डेनिम जैकेट और जींस में नजर आए। वहीं सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने देर रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। बस फिर क्या था लोग वीडियो देख भड़क गए और तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।
एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- ‘सब देश छोड़कर जा रहे हैं।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘अस्पताल जाओ और असल स्थिति देखो, सारी सुविधाओं से युक्त लोग हैं ये। एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि ‘क्या ये लोग इतने जरूरी हैं? देश के फ्रंटलाइन वॉरियर्स असली हीरो हैं जो अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं।'
एक यूजर ने कहा, ‘यह देखना शर्मनाक है।' एक अन्य ने लिखा- ‘सेलिब्रिटीज को केवल छुट्टियां चाहिए। इतनी मुश्किल घड़ी में भी।' एक यूजर ने कहा कि ‘दुखद है कि पूरा बॉलीवुड भाग रहा है। वो भारत से भाग रहे हैं, पैसे जरूरतमंद लोगों को ना देना उड़ा देना सब।'
गौरतलब है कि बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। सभी छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव रवाना हुए थे। सारा अली खान, अमृता सिंह, दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और कई टीवी सितारे भी लॉकडाउन लगने के साथ ही मुंबई छोड़कर छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हुए थे।