{"_id":"5bf65ec4bdec2269704587d6","slug":"geeta-dutt-birthday-special-love-story-with-guru-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वहीदा रहमान की वजह से गुरु दत्त ने दिया था पत्नी को धोखा, आखिरी वक्त में ऐसे किया गुजारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वहीदा रहमान की वजह से गुरु दत्त ने दिया था पत्नी को धोखा, आखिरी वक्त में ऐसे किया गुजारा
Fri, 23 Nov 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
geeta dutt, guru dutt
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस और सिंगर गीता दत्त का जन्म 23 नवंबर 1930 को बंगाल (बांग्लादेश) के फरीदपुर में हुआ था। उनका असल नाम गीता घोष रॉय चौधरी है। एक जमींदार परिवार में जन्मीं गीता 10 भाई-बहनों में से एक थीं। 40 के दशक में उनका परिवार कोलकाता चला आया। साल 1942 में गीता के माता-पिता मुंबई पहुंचे और यहां एक अपार्टमेंट में रहने लगे। उस वक्त गीता की उम्र केवल 12 साल थी। गीता ने मशहूर डायरेक्टर-एक्टर गुरु दत्त से शादी की थी। गीता दत्त के जन्मदिन पर जानते हैं गुरु दत्त और उनकी लव स्टोरी के बारे में...
2 of 6
geeta dutt, guru dutt
- फोटो : file photo
साल 1951 में गुरु दत्त बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म बाजी बना रहे थे। इस फिल्म का एक गाना 'तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना ले' गीता दत्त ने गाया था। उस वक्त गीता एक स्टार सिंगर थीं। वो करीब 500 से ज्यादा गाने गा चुकी थीं। इस मुलाकात के बाद गुरु दत्त और गीता के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।
3 of 6
guru dutt, geeta dutt
- फोटो : file photo
3 साल के प्यार के बाद दोनों ने साल 1953 में शादी कर ली। ये शादी बंगाली रीति रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई। गुरु दत्त और गीता दत्त के तीन बच्चे हुए। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे। यह शादी केवल 11 साल ही चली। गीता दत्त की ननद ललिता लाजिमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'दोनों के बीच ईगो की टकराहट थी। शायद गीता किसी बात को लेकर गुरु दत्त से नाराज थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
geeta dutt
- फोटो : file photo
गीता दत्त और गुरु दत्त के बीच लगातार झगड़ हो रहे थे। झगड़े के बाद गीता बच्चों को लेकर मायके चली जाती थीं। वैवाहिक जीवन में दिक्कतों के चलते गुरु दत्त डिप्रेशन में चले गए। दूसरी ओर गुरु दत्त और वहीदा रहमान के बीच अफेयर के किस्से गॉसिप के गलियारों में तेजी से उड़ने लगे। गीता दत्त इस बात को लेकर गुरु दत्त से नाराज रहने लगीं। वहीं शादी के बाद गुरु दत्त ने गीता को फिल्मों में गाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
geeta dutt
- फोटो : file photo
गीता के लिए गुरु दत्त ने गौरी नाम से एक फिल्म शुरू की लेकिन दो दिन बाद ही इसकी शूटिंग रोकनी पड़ी। कहा जाता है सेट पर गीता अक्सर गुरु दत्त से झगड़ने लग जाती थीं। साल 1964 में गुरु दत्त किराए के फ्लैट में मृत पाए गए। खबरों के मुताबिक, उन्होंने नींद की गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।