फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: कभी फराह खान के डांस ग्रुप में बैकग्राउंड डांसर थीं गीता कपूर, इस शख्स से जुड़ा था नाम

Mon, 05 Jul 2021 07:34 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 05 Jul 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
geeta kapoor birthday special was once a background dancer in Farah Khan's dance troupe
गीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई कोरियोग्राफर्स ने अपना मुकाम हासिल किया है और गीता कपूर उनमें से एक हैं। इन दिनों वह टीवी पर सुपर डांसर चैप्टर 4 में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं।  इसके अलावा उन्होंने डांस इंडिया डांस, सुपर डांसर, इंडिया के मस्त कलंदर और इंडियाज़ बेस्ट डांसर जैसे रियलटी शो जज किए हैं। बता दें कि गीता ने 15 साल की उम्र में अपना डांसिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने 'तुझे याद ना मेरी आई', 'गोरी गोरी' जैसे गानों में बैकग्राउंड डांसर का भी काम किया। उन्होंने जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान का डांस ग्रुप ज्वाइन किया था।



इसके बाद वह फराह खान को असिस्ट करने लग गईं। गीता ने फ़राह को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें , कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। इसके बाद गीता खुद ही कोरियोग्राफर बनीं और फिजा, अशोका, साथिया, हे बेबी, अलादीन, तीस मार खां के चर्चित गाने शीला की जवानी की भी कोरियोग्राफी करके लोकप्रियता हासिल की।

geeta kapoor birthday special was once a background dancer in Farah Khan's dance troupe
गीता कपूर - फोटो : Instagram

47 साल की गीता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अब तक शादी नहीं की है।  बीते दिनों गीता मां ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया हुआ था। जिस वजह से वो खूब चर्चा में आगई थीं। लेकिन ये अवतार उन्होंने महज एक शूट के लिए लिया था।

geeta kapoor birthday special was once a background dancer in Farah Khan's dance troupe
गीता कपूर - फोटो : गीता कपूर

कुछ साल पहले कोरियोग्राफर गीता कपूर अपने अफेयर की खबरों के चलते चर्चा में आ गई थीं। दरअसल, लोगों ने उनके एक दोस्त को उनका ब्वॉयफ्रेंड मान लिया था। गीता कपूर की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं, जिनमें वो एक शख्स के साथ पोज देती दिख रही थीं। उनके साथ तस्वीर में जाने-माने राजीव खिंची थे, जो काफी समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
geeta kapoor birthday special was once a background dancer in Farah Khan's dance troupe
गीता कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गीता का नाम कुछ समय पहले कोरियोग्राफर राजीव खिंची के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर में होने की खबरें आई थीं लेकिन फिर ये बातें हवा हो गईं। जानकारी के मुताबिक राजीव खिंची एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। राजीव ने न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वॉयर पर हुए नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम को कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा उनके खाते में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।

विज्ञापन
geeta kapoor birthday special was once a background dancer in Farah Khan's dance troupe
गीता कपूर - फोटो : instagram

गीता के साथ रिश्ते को लेकर राजीव ने मीडिया से बातचीत में कहा था, ”यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन हम दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों किसी भी रोमांटिक इक्वेशन में नहीं हैं। हम दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं। यदि हमारे बीच रोमांस का सीन होता है तो दुनिया को पता चल जाएगा।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed