मशहूर कोरियोग्राफर और रियलिटी शो की जज गीता कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपने शूटिंग और निजी जिंदगी की तस्वीरें फैंस संग साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में अपनी एक तस्वीर को लेकर गीता चर्चा में आ गईं। दरअसल गीता ने अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो लाल अनारकली सूट के साथ ढेर सारे जेवर पहने नजर आईं। हालांकि जिस वजह से उनकी तस्वीर चर्चा में आ गई थी वो वजह थी उनकी मांग में भरा सिंदूर। अब सिंदूर भरी मांग देखकर फैंस हैरान रह गए कि क्या गीता ने कपूर ने शादी कर ली। फैंस ये जानना चाह रहे थे कि गीता कपूर ने आखिर किस शख्स से गुपचुप शादी रचाई है? अब फैंस के इस सारे कन्फ्यूजन को गीता कपूर ने दूर कर दिया है और बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने सिंदूर लगाए हुए तस्वीर साझा की थी।
खुलासाः गीता कपूर ने नहीं रचाई है गुपचुप शादी, बताया किस वजह से लगाया था सिंदूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता कपूर ने अपनी तस्वीरों पर बात करते हुए कहा कि, 'नहीं मैंने शादी नहीं की है...अगर मेरी शादी होती है तो मैं इसे बिल्कुल भी नहीं छिपाऊंगी, लेकिन अभी मेरी शादी कैसे हो सकती है। मैंने अभी अभी अपनी मां को खोया है, मैं इस बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं सोच रही हूं'।
इसके साथ ही उन्होंने सिंदूर लगाने की वजह भी बता दी। उन्होंने कहा कि, 'ये तस्वीरें डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 के आने वाले एपिसोड की है। ये एपिसोड बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा है के बारे में हैं। हमें उनकी तरह ही तैयार होना था। ये बात तो दुनिया जानती है कि मैं रेखा जी की कितनी बड़ी फैन हूं, मैंने उनकी तरह ही कपड़े पहनने कहा फैसला किया। चूंकि वो सिंदूर लगाती हैं इसलिए मैंने भी लगाया'।
View this post on Instagram
आगे गीता ने कहा कि, 'ऐसा पहली बार नहीं है जब मैंने सिंदूर लगाया हो। मैं भगवान शिव की भक्त हूं इसलिए मैं इसे हर सोमवार को पूजा के बाद लगाती हूं। होली जैसे त्यौहार पर भी मैंने सिंदूर लगाया है। मैं अक्सर ऐसा कर लेती हूं'। हालांकि अपनी इस सफाई ेके बाद गीता ट्रोलिंग का भी शिकार हो रही हैं। एक यूजर ने कहा कि शिव जी कि पूजा के बाद सिंदूर लगाने की बात कहां लिखी है? वहीं अन्य यूजर्स ने कहा कि इस तरह से सिंदूर लगाना कैसे सही है'।
बात करें गीता के करियर की तो वो 'तुझे याद ना मेरी आई', 'गोरी गोरी' जैसे गानों में अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं।इसके अलावा वो 'फिजा', 'अशोका', 'साथिया', 'हे बेबी' और 'अलादीन' जैसी कई फिल्मों में कोरियोग्राफी भी कर चुकी हैं। इन दिनों गीता रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं।