{"_id":"60b373e08ebc3ed3db4540ba","slug":"geetanjali-nagpal-was-supermodel-who-turned-beggar-after-drug-abuse-alcohol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मायानगरी: ड्रग्स की लत के बाद सड़कों पर भीख मांगती नजर आई थी ये मॉडल, कंगना ने फिल्म में निभाया था किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मायानगरी: ड्रग्स की लत के बाद सड़कों पर भीख मांगती नजर आई थी ये मॉडल, कंगना ने फिल्म में निभाया था किरदार
सिनेमा की दुनिया ग्लैमर से भरी हुई है, वहां जितनी चकाचौंध है उतना ही अंधेरा भी है। यहां लाखों लोग स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं। कुछ के सपने पूरे होते हैं तो कुछ लोग मंजिल की तलाश करते-करते अर्श से फर्श तक कब पहुंच जाते हैं पता नहीं चलता। आज हम जिस अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। हम बात कर रहे हैं मॉडल गीतांजलि नागपाल के बारे में। गीतांजलि नागपाल ने पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ रैंप वॉक की थी। इसके बाद गीतांजलि काफी तेजी से सुर्खियों में आई थीं और उनकी खूबसूरती के चर्चे भी खूब हुए थे। लेकिन फिर गीतांजलि का कही कुछ पता नहीं चला और अचानक एक दिन मॉडल दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगती हुई नजर आईं। आज हम आपको गीतांजलि नागपाल से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 6
गीतांजलि नागपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक में गीतांजलि नागपाल मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम थीं और उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ रैंप वॉक कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हरियाणा के हिसार से ताल्लुक रखने वालीं गीतांजलि एक नेवी अफसर की बेटी थी। उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज से पढ़ाई की थी। गीतांजलि बेहद खूबसूरत थीं इसलिए उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया था।
3 of 6
गीतांजलि नागपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉडलिंग की दुनिया में नाम बनाने के बाद गीतांजलि ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर जर्मन लड़के से शादी रचाई। इस शादी से गीतांजलि को एक बेटा हुआ अर्थर। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और वो अपने पति से अलग हो गईं। उनके पूर्व पति बेटे संग अब भी जर्मनी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गीतांजलि नागपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
गीतांजलि गोवा गई थीं, जहां पर उनकी एक ब्रिटिश लड़के से मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर मॉडल ने ब्रिटिश ब्वॉयफ्रेंड संग दिल्ली के एक सस्ते गेस्टहाउस में रहने लगीं। इन्हीं दिनों गीतांजलि ड्रग्स और शराब की लत की शिकार भी हो चुकी थीं। इसके बाद साल 2007 में उन्हें दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा गया। गीतंजलि ने घरों में नौकारानी का काम भी किया।
विज्ञापन
5 of 6
गीतांजलि नागपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉडल के हालात इतने बिगड़ गए कि वह सड़कों और पार्क में रातें गुजारने के लिए बेबस हो गईं थीं। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने गीतांजलि को देखकर उनकी फोटो लेने को कहा तो फेमस मॉडल की तरह उन्होंने अपनी टी-शर्ट को कंधे तक नीचे कर पोज दिया। जब उनके बारे में पता किया गया तो पता चला कि वो गीतांजलि हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।