{"_id":"60cdaeea51b99b432b6d10c7","slug":"gehana-vasisth-gets-bail-after-five-months-she-was-arrested-for-shooting-uploading-porn-videos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: पांच महीने बाद जमानत पर बाहर आईं गहना वशिष्ठ, पोर्न वीडियो बनाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़ी राहत: पांच महीने बाद जमानत पर बाहर आईं गहना वशिष्ठ, पोर्न वीडियो बनाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। अब करीब पांच महीने बाद उन्हें जमानत मिली है। मुंबई के गोरेगांव की सेशंस कोर्ट ने गहना को पॉर्नोग्रफी से संबंधित मामले में जमानत दे दी है। गहना के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है।
देश छोड़कर नहीं जा सकतीं गहना
गहना के प्रवक्ता ने कहा है, 'पांच महीने के इंतजार के बाद गहना वशिष्ठ को जमानत मिल गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण कोर्ट बंद थी इसलिए मामला अटका हुआ था। मई से जून के पहले हफ्ते तक, कोर्ट की छुट्टियां थीं और आखिरकार शुक्रवार को उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि गहना फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकती हैं।'
2 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram/gehana_vasisth
बता दें, गहना पर आरोप है कि उन्होंने 85 से ज्यादा एडल्ट वीडियो बनाए और उन्हें वेबसाइट पर शेयर भी किए हैं। खबरों की मानें तो गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। हालांकि गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया था।
3 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram- @gehana_vasisth
पुलिस को जांच में पता चला था कि गहना स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को पैसे का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। इतना नही नहीं वह इन एक्टर्स को एक शूट के बदले 20 हजार रुपये देती थी। बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी के शो ‘गंदी बात’ से फेमस हुई थीं। इसके अलावा उन्होनें हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram- @gehana_vasisth
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिमरी गांव में हुआ है। गहना को शुरू से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि थी। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
gehana vasisth
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। गहना वशिष्ठ की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। गहना का इंस्टाग्राम देखें तो यहां उन्होंने अपने फैंस के लिए काफी कंटेट शेयर किया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।