गहना वशिष्ठ हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज और बेबाकी की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अश्लील फिल्मों के आरोप में फंसी गहना वशिष्ठ की मुश्किलें लगातार बढ़ रही थीं। इस केस में गिरफ्तारी के डर से गहना वशिष्ठ ने अग्रिम जमानत याचिका के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जहां सत्र न्यायालय और बॉम्बे हाईकोर्ट से उन्हें सिर्फ निराशा हाथ लगी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का हक में फैसला आने के बाद गहना ने राहत की सांस ली।
Pornography Case: गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, अभिनेत्री को मिली बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहना वशिष्ठ के खिलाफ एफआईआर हुई थी दर्ज
बता दें कि गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने एक वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने और शूटिंग में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सहित उनकी कंपनी के 3 से 4 प्रोड्यूसर्स और गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक मॉडल ने FIR दर्ज करवाई है।
फरवरी में किया गया था गिरफ्तार
राज कुंद्रा से पहले अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गहना वशिष्ठ को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। गहना ने उनके खिलाफ दर्ज हुई दूसरी एफआईआर में गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी। लेकिन सत्र न्यायालय के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद उनके वकील का कहना था कि वो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।
गहना वशिष्ठ सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें डाल कर प्रशंसकों को हैरान कर देती हैं। अभिनेत्री ने एक के बाद एक बोल्ड तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। कई लोग उन्हें ट्रोल करते हुए पोर्न फिल्मों की एक्ट्रेस तक बता रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लोग अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर भी कमेन्ट कर रहे हैं। बता दें कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में गहना वशिष्ठ का नाम भी सामने आया है।
70 से अधिक विज्ञापनो में किया काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।गहना वशिष्ठ की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। गहना का इंस्टाग्राम देखें तो यहां उन्होंने अपने फैंस के लिए काफी कंटेट शेयर किया हुआ है। राज कुंद्रा का मामला सामने आने के बाद गहना भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।