Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
'Gandii Baat' fame star Gehana Vasisth booked for gangrape after model alleges she was forced into sexual acts'Gandii Baat' fame star Gehana Vasisth booked for gangrape after model alleges she was forced into sexual acts'Gandii Baat' fame star Gehana
{"_id":"6027e9858ebc3ee9620c465e","slug":"gehana-vasisth-the-actress-who-arrested-for-shooting-uploading-porn-videos-now-accused-of-gangrape-of-model","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पॉर्न वीडियो मामले में गिरफ्तार हुईं गहना वशिष्ठ पर महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप, कहा- मुझे मजबूर किया गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पॉर्न वीडियो मामले में गिरफ्तार हुईं गहना वशिष्ठ पर महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप, कहा- मुझे मजबूर किया गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 13 Feb 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
87 पोर्न वीडियो शूट कर वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार की गईं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का नाम एक अन्य मामले में सामने आया है। गहना वशिष्ठ और 3 अन्य लोगों पर एक महिला के साथ गैंगरेप करने के आरोप लगा है । इतना ही नहीं गहना वशिष्ठ और उन 3 लोगों पर महिला को गलत तरीके के कैद रखने का आरोप भी लगा है।
2 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram/gehana_vasisth
24 वर्षीय मॉडल ने बताया कि उसे एक वीडियो के लिए 3 पुरुषों के साथ यौन गतिविधियां करने के लिए मजबूर किया गया था। बता दें कि गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था। गहना पर आरोप है कि वो पोर्न वीडियो शूट कर वेबसाइट पर अपलोड करती थीं। इस मामले में एक अन्य आरोपी उमेश कामत की भी गिरफ्तारी हुई थी।
3 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : instagram/rajkundra9
बता दें कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के एमडी पर इसमें शामिल होने का आरोप भी लगा था। हालांकि कुंद्रा की टीम ने कहा है कि इसमें कुंद्रा शामिल नहीं है। कंपनी के एमडी को इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, सागरिका शोना सुमन
- फोटो : instagram/shilpashettians, screenshot from youtube
दूसरी ओर सागरिका शोना सुमन नाम की मॉडल ने राज कुंद्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं और उन पर कार्रवाई की मांग की। सागरिका का कहना है कि राज कुंद्रा इस रैकेट का हिस्सा हैं और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘जितने भी पॉर्न साइट के मालिक हैं और जितनी भी इस तरह की चीजें चल रही हैं इंडस्ट्री में उन्हें खत्म होना चाहिए। पिछले दो तीन दिन से चल रहा है गहना वशिष्ठ को लेकर, अब तो राज कुंद्रा का नाम भी सामने आ चुका है। मैं बस इतना चाहती हूं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए क्योंकि बहुत लोगों की जिंदगी खराब हो रही है।‘
विज्ञापन
5 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram/gehana_vasisth
वहीं गहना वशिष्ठ के कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है और 14 दिन का समय बीत जाने के बाद इस मामले में पूछताछ आगे बढ़ेगी। वहीं गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया है। गहना की टीम ने बयान में कहा कि ‘उन्हें (गहना) एक साल में चार बार दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्थमा की बीमारी है और उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक है। मुंबई पुलिस को मानवीय आधार पर उनके साथ पेश आना चाहिए। वह अपराधी नहीं है। उनका इन पोर्न वेबसाइट्स से कोई लेना देना नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।