{"_id":"6027e6cf8ebc3ee93466956f","slug":"shilpa-shetty-s-husband-raj-kundra-on-bengaluru-hit-and-run-case-says-i-have-never-owned-an-audi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन केस में फरार हुई ऑडी से जुड़ा था राज कुंद्रा का नाम, अब बोले- मैं कभी इस कार का मालिक नहीं था...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिट एंड रन केस में फरार हुई ऑडी से जुड़ा था राज कुंद्रा का नाम, अब बोले- मैं कभी इस कार का मालिक नहीं था...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Feb 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंगलूरू में बीते रविवार को एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें एक ऑडी चालक ऑटो रिक्शा और दो मोटर साइकिलों को टक्कर मारकर भाग गया था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। जिसमें सामने आया कि यह कार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है। अब इस पूरे प्रकरण में बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ये धोखाधड़ी का मामला है।
2 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : Instagram
राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और लिखा, 'मैं पुलिस से इस मामले को देखने के लिए आग्रह करूंगा कि यह पंजीकरण, धोखाधड़ी या कार चोरी के मामले जैसा दिखता है। क्योंकि मैं कभी भी ऑडी ए 8 एल का मालिक नहीं था, इसे कुछ महीने पहले बेचने की बात तो बहुत दूर है।'
3 of 5
Shilpa Shetty and Raj Kundra
- फोटो : instagram
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने कहा था कि, हमें मुंबई के आरटीओ अधिकारियों से पता चला कि कार के मालिक शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हैं। लेकिन उनके मैनेजर ने हमें बताया कि उन्होंने दो महीने पहले यह कार बंगलूरू के एक कार डीलर को बेच दी थी। वाहन के पेपर्स पर अभी भी राज कुंद्रा का नाम था, जो बदलवाया नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पूरे मामले में जांच करते हुए पुलिस कार डीलर के घर भी पहुंची। पुलिस ने कार डीलर की पहचान 27 साल के मोहम्मद साहब के रूप में की है, जो बीएमटी लेआउट स्टेज के निवासी हैं। हादसे के वक्त मोहम्मद साहब ही कार चला रहे थे। उन्होंने पुलिस के सामने अपनी गलती मानी और कहा, 'मैं बहुत डर गया था। इसलिए मौके पर नहीं रुका। मैं हादसे में हुए वाहनों के नुकसान की भरपाई के लिए तैयार हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : Instagram: @theshilpashetty
बता दें कि ये पूरी घटना बीते रविवार को दोपहर में हुई थी। ऑडी कार ने सेंट मार्क्स रोड के करीब एक होटल के पास एक ऑटोरिक्शा और दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। इस मामले में कब्बन पार्क ट्राफिक पुलिस स्टेशन में हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।