{"_id":"6027d4ab8ebc3ee9171aaffe","slug":"ranbir-kapoor-is-more-affected-by-uncle-rajiv-kapoor-demise-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाचा राजीव कपूर के निधन से टूट चुके हैं रणबीर कपूर, नहीं थम रहे अभिनेता के आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चाचा राजीव कपूर के निधन से टूट चुके हैं रणबीर कपूर, नहीं थम रहे अभिनेता के आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजीव कपूर, रणबीर कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर राजीव कपूर के निधन ने कपूर परिवार को बड़ा सदमा दिया है। 9 फरवरी को हार्ट अटैक के चलते राजीव कपूर का निधन हो गया था। उनके अचानक हुए इस निधन ने कपूर परिवार को एक बार फिर गहरा झटका दिया है। इस घटना से परिवार का हर शख्स दुखी है, लेकिन अभिनेता रणबीर कपूर को सबसे ज्यादा धक्का लगा है। पिछले ही साल पिता ऋषि कपूर को खोने के बाद से अब चाचा राजीव भी रणबीर से दूर चले गए। ऐसे में रणबीर अब बुरी तरह टूट चुके हैं।
2 of 5
राजीव कपूर, रणबीर कपूर
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो रणबीर अपने चाचा राजीव कपूर के काफी करीब थे। दरअसल ऋषि कपूर के साथ रणबीर के रिश्ते में हमेशा थोड़ी दूरी रही। रणबीर ऋषि के बेटे हैं, लेकिन वो अपने पिता के भी इतने करीब नहीं थे जितना की अपने चाचा के करीब थे। जब ऋषि कपूर बीमार पड़े थे तो रणबीर चाचा राजीव से ही अपने दिल की बात कहते थे। पिता के निधन के बाद से रणबीर अपने चाचा में ही अपने पिता को देखते थे।
3 of 5
ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं अब राजीव के चले जाने से रणबीर को गहरा धक्का लग गया है। 7 महीने के अंदर ही उनके पिता और चाचा दोनों उनसे दूर चले गए। जहां रणबीर अपने चाचा के निधन से इतने दुखी हैं तो वहीं रणधीर कपूर को भी भाई की मौत का गहरा सदमा लगा है। रणधीर के लिए अपने दोनों भाईयों को इस तरह खो देना बेहद ही दर्दनाक है। राजीव के बारे में बात करते हुए रणधीर ने कहा था कि, 'राजीव बहुत ही सज्जन थे और हमेशा खुश रहते थे। ये यकीन करना मुश्किल है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिवार संग राजीव कपूर
- फोटो : Bollywood
बता दें कि साल 2020 की जनवरी में बहन रितू नंदा का निधन हुआ था और फिर अप्रैल के महीने में ऋषि कपूर का देहांत हो गया। कपूर परिवार अभी इस सदमे से बाहर निकला भी नहीं था कि राजीव कपूर के निधन ने एक बार फिर दिल को चोट दे दी। रणधीर कपूर ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि ये सब क्या हो रहा है। मैं ऋषि और राजीव दोनो के करीब था। अब तक मेरे परिवार के चार सदस्य मुझसे दूर जा चुके हैं। वो मेरे जीवन का केंद्र थे'।
विज्ञापन
5 of 5
राजीव कपूर
- फोटो : instagram/neetu54
12 फरवरी को राजीव कपूर के चौथे के लिए एक छोटी सी पूजा रखी गई थी। इसमें शामिल होने के लिए कपूर परिवार के सभी सदस्य पुश्तैनी बंगले पर इक्ट्ठा हुए थे। नीतू कपूर, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर के अलावा आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर जैसे सितारे भी चौथे के लिए बंगले पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।