सब्सक्राइब करें

‘मास्टर’ के बाद एक और तमिल फिल्म की नजर हिंदी पट्टी पर, इन राज्यों में सौ फीसदी क्षमता से खुले थिएटर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 13 Feb 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Theatres in Mumbai yet to open 100 percent capacity
चक्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टेलीविजन पर बार बार लगातार साउथ की डब फिल्में देख देखकर कारोबार का एक नया बाजार बना देने वाले हिंदी पट्टी के दर्शकों के लिए फिल्मों का सन्नाटा अगले हफ्ते चर्चित अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ खत्म करने वाली है। सुपरहिट फिल्मों की तमिल में हैट्रिक लगा चुके अभिनेता आर माधवन की पिछली फिल्म ‘मारा’ में दिखीं श्रद्धा अब दिखेंगी निर्माता व अभिनेता विशाल के साथ फिल्म ‘चक्र’ के हिंदी संस्करण में।

Trending Videos
Theatres in Mumbai yet to open 100 percent capacity
चक्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिनेमा को लेकर देश में अब भी हालात सुधरे नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान, ओडीशा और तेलंगाना में अब भी सिनेमाघर पचास फीसदी क्षमता के साथ ही चल रहे हैं। उधर, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने अपने राज्यों में सिनेमाघरों को सौ फीसदी क्षमता के साथ चलाने की इजाजत दे दी है। केंद्र सरकार सभी राज्यों को अपने यहां कोरोना संक्रमण की स्थिति के अनुसार थिएटर चलाने की अनुमति पहले ही दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Theatres in Mumbai yet to open 100 percent capacity
चक्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बीच पहले फिल्म 'मास्टर' और फिर 'क्रैक' की कामयाबी ने साबित कर दिया कि अब दर्शक थिएटरों में बड़े पैमाने पर लौटने लगे हैं। लेकिन, वितरकों और निर्माताओं के आपसी विवाद न सुलझने के चलते कोई बड़ी हिंदी फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच रही है। इन हालात का फायदा उठाने के लिए यशराज अब दक्षिण भारतीय भाषाओं की डब फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने का सिलसिला भी शुरू हो रहा है। अगले शुक्रवार को ऐसी ही एक तमिल फिल्म 'चक्र' हिंदी में डब होकर रिलीज होने जा रही है। ये साइबर क्राइम पर आधारित फिल्म है। फिल्म में में विशाल, श्रद्धा श्रीनाथ और रेजीना कैसेंड्रा की मुख्य भूमिकाएं हैं।

Theatres in Mumbai yet to open 100 percent capacity
Jab We Met - फोटो : Social Media

इस बीच पता ये भी चला है कि हिंदी सिनेमा के कुछ बड़े प्रोडक्शन घरानों ने अपनी पुरानी फिल्में सिनेमाघरों को मुफ्त में चलाने के लिए देने का फैसला किया है। वैलेंटाइंस वीकएंड पर इसी के चलते देश के कुछ मल्टीप्लेक्सों में शाहरुख खान, शाहिद कपूर जैसे सितारों की सुपरहिट फिल्में फिर से रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों के टिकटों के दाम काफी कम रखे गए हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि इस रकम में से निर्माता को कोई रकम नहीं देनी है।

विज्ञापन
Theatres in Mumbai yet to open 100 percent capacity
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में नई फिल्मों की रिलीज को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को देखते हुए रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज अब भी अधर में लटकी है। ब्रांड वैल्यू के मामले में नंबर वन चल रहे अभिनेता अक्षय कुमार की फेस वैल्यू देश के सिनेमाघर संचालक इतनी नहीं मान रहे कि वह सिनेमाघरों में इस फिल्म की कमाई का सत्तर फीसदी रिलायंस एंटरटेनमेंट को दे सकें। रिलायंस एंटरटेनमेंट इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करेगा या सीधे ओटीटी पर, इस बारे में महीने के आखिर तक स्थिति साफ होने के आसार दिख रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed