{"_id":"6027c46b8ebc3ee8ee5993bb","slug":"ramayan-actor-arun-govil-condemns-rinku-sharma-death-says-i-am-saddened","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rinku Sharma Murder Case News: रिंकू शर्मा की हत्या से दुखी हैं अभिनेता अरुण गोविल, बोले- राम काम में लगने वाले की हत्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rinku Sharma Murder Case News: रिंकू शर्मा की हत्या से दुखी हैं अभिनेता अरुण गोविल, बोले- राम काम में लगने वाले की हत्या
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अरुण गोविल और रिंकू शर्मा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है लेकिन रिंकू के परिवार का ये मानना है कि ये हत्या सांप्रदायिक मुद्दे के कारण हुई है। तो वहीं इस मामले में सेलेब्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रणौत रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी थी और अब 'रामायण' में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने भी इस मामले में ट्वीट किया है।
2 of 5
Arun Govil
- फोटो : social media
अभिनेता अरुण गोविल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'राम के देश में राम का नाम लेने वाले और राम काम में लगने वाले की हत्या, मन दुखी है। दिल्ली में हुई रिंकू नामक युवक की हत्या घोर निंदनीय है। दोषियों को शीघ्र सजा मिलनी चाहिए।' बता दें कि लोगों का मानना है कि रिंकू राम मंदिर यात्रा से जुड़ा हुआ था, इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई।
3 of 5
kangana
- फोटो : instagram
इस मामले में एक्ट्रेस कंगना रणौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उन छह लोगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया और उस पर एक साथ हमला कर दिया और फिर उसके पीठ में छुरा घोंपा। यह हिंदू की शक्ति है। रिंकू एक विराट हिंदू है जो इस सभ्यता के लिए शहीद हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना आगे लिखती हैं, ‘इस नौजवान को देखिए, इसकी आंखों में सपने दिख रहे हैं। इसने किसी भगवान का अपमान नहीं किया। सिर्फ राम की पूजा की। ऐसा है हमारा धर्मनिरपेक्ष भारत। धर्मनिरपेक्षता आपके चेहरे को घूर रहा है। इस राष्ट्र पर शर्म आती है और हर किसी पर जो धर्मनिरपेक्षता नामक दुश्मन क्रूर प्रथा को बढ़ावा देता है।‘
विज्ञापन
5 of 5
rinku sharma
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार रात को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की दर्जन भर लोगों ने बेरहमी से पीटकर और फिर चाकू घोपकर हत्या कर दी थी। मामले में एक बड़ा वर्ग आरोप लगा रहा है कि उसकी हत्या राम मंदिर के लिए चंदा मांगने की वजह से हुई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक जन्मदिन पार्टी में रिंकू पर चाकू से हमला हुआ था और उस पर हमला करने वाले सभी लोग उसे जानते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।