फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Genelia D'souza: नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर रहीं जेनेलिया डिसूजा, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में छाया जलवा

Sat, 05 Aug 2023 08:35 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 05 Aug 2023 08:35 AM IST
विज्ञापन
Genelia D'souza Birthday on her special day know actress name meaning  and life unknown facts
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 15 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। जेनेलिया बॉलीवुड, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जेनेलिया आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। जेनेलिया का जन्म 5 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...

Genelia D'souza Birthday on her special day know actress name meaning  and life unknown facts
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

जेनेलिया मंगोलिया कैथोलिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जेनेलिया का मतलब यूनीक होता है। जेनेलिया इंटरव्यू के दौरान कई बार इस बात को बता चुकी हैं कि उनका नाम उनके माता-पिता का अंश है। जेनेलिया की मां का नाम जेनेट और पिता का नाम नील। जेनेलिया के करीबी उन्हें 'गीनू' कहकर बुलाते हैं।

Genelia D'souza Birthday on her special day know actress name meaning  and life unknown facts
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : instagram/geneliad

जेनेलिया पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन में नजर आई थीं। उस वक्त जेनेलिया महज 15 साल की थी। यह विज्ञापन पार्कर पेन का था। साल 2003 में एक चुलबुली से लड़की जेनेलिया डिसूजा को पहली बार लोगों ने पर्दे पर देखा था। फिल्म का नाम था 'तुझे मेरी कसम'। इसमें उनके साथ अभिनेता रितेश देशमुख थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही जेनेलिया ने पढ़ाई पूरी की थी। जेनेलिया को पढ़ाई के अलावा स्पोर्ट्स में भी काफी दिलचस्पी थी। यहां तक कि जेनेलिया नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Genelia D'souza Birthday on her special day know actress name meaning  and life unknown facts
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : instagram/geneliad
बॉलीवुड में पहली फिल्म रितेश के साथ करने के दौरान ही दोनों नजदीक आ गए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों को प्यार हो गया था उस वक्त जेनेलिया महज 21 साल की थीं। इस फिल्म के बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। करीब 9 साल डेट करने के बाद जेनेलिया और रितेश देशमुख ने 3 फरवरी 2012 को शादी कर ली थी। जेनेलिया दो बच्चों की मां है। एक का नाम रियान है और दूसरे का नाम राहिल रखा है। 
विज्ञापन
Genelia D'souza Birthday on her special day know actress name meaning  and life unknown facts
जेनेलिया डिसूजा लुक - फोटो : instagram/geneliad

जेनेलिया ने बॉलीवुड में 'जाने तू या जाने ना', 'चांस पे डांस', 'फोर्स' और 'तेरे नाल लव हो गया' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हिंदी के अलावा जेनेलिया ने तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और मराठी फिल्में भी की हैं।जेनेलिया तमिल और तेलुगु सिनेमा का मशहूर नाम हैं। हिंदी फिल्में करने से पहले जेनेलिया ने वहां अपने पैर जमा लिए थे। जेनेलिया की पहली तमिल फिल्म ब्वायज 2003 में आई थी। तेलुगु मूवी 'हैप्पी' के बाद जेनेलिया को चाहने वालों की लाइन लग गई।जेनेलिया ने साल 2003 से 2005 तक तेलुगु फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों के नाम सत्यम, ना अलुदू, सचिन शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed