जेनेलिया देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं जो किसी को भी प्रेरित करने के लिए काफी है। जेनेलिया ने अपने खेत दिखाए और बैंगनी रंग की पत्ता गोभी की तस्वीर भी पोस्ट की। आगे जेनेलिया ने बताया कि शाकाहारी बनने के बाद अब वो कैसा महसूस करती हैं।
जेनेलिया ने साझा की अपने खेत की तस्वीर, बताया शाकाहारी बनने के बाद का अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनेलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कुछ साल पहले मैंने शाकाहारी बनने का फैसला किया। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा था कि ये बहुत मुश्किलों भरा होने वाला है लेकिन इसके करने के लिए मैं कठिबद्ध थी। अपनी इस यात्रा में मैंने पेड़ पौधों की सुंदरता को महसूस किया। कई रंगों को देखा। सबसे जरूरी बात कि मुझमें जानवरों के प्रति क्रूरता पहले से कम हो गई है।'
जेनेलिया ने आगे लिखा कि 'मेरी सास ने जैविक खेती के जरिए ये सुंदर सी गोभी उगाई है। हम हर दिन सलाद के रूप में इसका मजा लेते हैं लेकिन आज फैसला किया कि इसका सूप बनाया जाए। मुझे सुंदर बैंगनी रंग देखने का मौका मिला है। मेरे रविवार को रंगों से भरने के लिए मां आपका शुकिया।'
A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) on
जेनेलिया ही नहीं उनके पति और अभिनेता रितेश देशमुख भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। रितेश अक्सर फनी वीडियोज साझा करते रहते हैं। बीते दिनों रितेश, जेनेलिया के पैर दबाते हुए नजर आए थे। साथ ही उन्होंने बताया था कि अच्छी शादीशुदा जिंदगी का यही सीक्रेट है।
जेनेलिया ने बॉलीवुड में साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख थे। जेनेलिया और रितेश की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से मानी जाती है। दोनों साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।
डांस करते दिखे कपिल और 'चंदू', थ्रोबैक वीडियो शेयर कर अर्चना ने कहा- 'अगली बार मास्क पहनकर'